फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Former MP Late Baliram Kashyap 13th death anniversary in Jagdalpur

Jagdalpur: पूर्व सांसद स्व. बलीराम कश्यप की 13वीं पुण्यतिथि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Sun, 10 Mar 2024 08:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 10 Mar 2024 08:37 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व कद्दावर जननेता स्व. बलीराम कश्यप को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर याद किया।

विज्ञापन
Former MP Late Baliram Kashyap 13th death anniversary in Jagdalpur
पूर्व सांसद स्व. बलीराम कश्यप की 13वीं पुण्यतिथि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने आज रविवार को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद व कद्दावर जननेता स्व. बलीराम कश्यप को उनकी 13वीं पुण्यतिथि पर याद किया। सीरासार चौक के समीप स्थापित स्व. बलीराम कश्यप की प्रतिमा में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया व उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

विज्ञापन

 

श्रद्धाजलि सभा में पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के हित के लिये उनके पिता बलीराम कश्यप ने अपना सारा जीवन समर्पित कर दिया। बस्तर वासियों की छोटी से छोटी समस्याओं के लिये सतत संघर्षशील रहे। एक पिता के रूप में उन्होंने हमें जन सेवा व बस्तर क्षेत्र के विकास के लिये सदैव कार्य करते रहने की अमिट सीख दी। उनकी प्रेरणा से हम सभी भाजपा के कार्यकर्ता बस्तर की बेहतरी के लिये प्राणप्रण से हमेशा कार्यरत हैं।

विज्ञापन

 

भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी ने कहा कि दादा बलीराम कश्यप हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत रहेंगे। बस्तर क्षेत्र के विकास के लिये दादा बलीराम कश्यप सदैव अपनी आवाज बुलंद करते रहे। बस्तर का आज विकसित स्वरूप स्व. बलीराम कश्यप के अथक प्रयास व संघर्ष का ही प्रतिफल है। उनकी पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ता श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं। श्रंद्धाजलि सभा में दो मिनट का मौन धारण कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व. बलीराम कश्यप को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed