Jagdalpur: विभिन्न मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर 12 संघों की फेडरेशन, स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ेगा असर
इस हड़ताल में करीब 40 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में रहने की बात कही जा रही है, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधा अस्पताल में पूरी तरह से चरमरा जाएगी, इस बात की जानकारी रविवार को पत्रवार्ता में फेडरेशन के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
21 अगस्त से डॉक्टर से लेकर स्टाफ नर्स द्वारा जिला स्तर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होने जा रहे हैं। इस हड़ताल में करीब 40 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में रहने की बात कही जा रही है, ऐसे में स्वास्थ्य सुविधा अस्पताल में पूरी तरह से चरमरा जाएगी, इस बात की जानकारी रविवार को पत्रवार्ता में फेडरेशन के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया।
टार्जन गुप्ता, प्रदेश संयोजक, स्वास्थ्य कर्मचारी फेडरेशन ने बताया कि पहले तीन दिन जिला स्तर पर हड़ताल करने के बाद यदि सरकार मांगों को लेकर विचार नहीं करती तो चौथे दिन से राज्य स्तर पर प्रदर्शन होगा। हड़ताल में मेडिकल कालेज, जिला हास्पिटल, ग्रामीण इलाकों के पीएचसी-सीएचसी के वर्कर शामिल हो रहे हैं। कुल मिलाकर यदि कहा जाए तो हेल्थ डिपार्टमेंट वैकल्पिक व्यवस्था के जरिए काम चलाने की कोशिश करेगा। लेकिन यह कितनी सफल हो पाएगी, इसे लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है कि पौने पांच साल तक इंतजार करने के बाद अब वे हड़ताल के लिए मजबूर हो चुके हैं।