फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   father stabbed his own son In Jagdalpur

CG News: नशेड़ी पिता का दिखा क्रूर चेहरा, बेटे की पीठ पर तीन बार चाकू से वार, घायल ने बताया उस रात का सच

Mon, 21 Jul 2025 12:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 12:25 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता ने अपने बेटे पर ही चाकू से हमला कर दिया। बेटे के तीन बार चाकू मारा। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन
father stabbed his own son In Jagdalpur
घालय बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोधघाट थाना क्षेत्र के बहादुरगुड़ा में रहने वाले एक युवक ने अपने बेटे के पीठ में तीन चाकू मार उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही घायल को बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाया गया। जहां से घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज रेफर किया गया है।

विज्ञापन


वहीं पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए घायल राहुल 29 वर्ष ने बताया कि वह पेशे से कारपेंटर का काम करता है और रविवार की रात को अपने कमरे में सो रहा था कि तभी पिता राकेश कमरे में आकर बेटे से बहसबाजी करने लगे। काफी देर तक चले विवाद के बाद पिता ने अपने हाथ में रखे चाकू से बेटे राहुल की पीठ में तीन अलग-अलग जगह चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल को जहां बेहतर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले गए। घायल राहुल का कहना था कि उसके पिता शराब का सेवन करते है। जिसके कारण किसी न किसी बात को लेकर हमेशा विवाद करते रहते हैं। रविवार की रात को भी बिना किसी कारण के विवाद करने के बाद शरीर के अलग अलग हिस्सो में चाकू मार कर घायल कर दिया है। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed