फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Father and son died due to drowning in pond in Jagdalpur

जगदलपुर में दर्दनाक हादसा: मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए तालाब में कूदे बाप-बेटा, डूबने से दोनों की मौत

Wed, 22 Oct 2025 09:54 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: राहुल तिवारी Updated Wed, 22 Oct 2025 09:54 PM IST
सार

जगदलपुर के चोकनार गांव में मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए तालाब में कूदे पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है।
 

विज्ञापन
Father and son died due to drowning in pond in Jagdalpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जगदलपुर के करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम चोकनार में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के निवासी पिता-पुत्र पर जंगल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। बचने के प्रयास में दोनों ने पास के तालाब में छलांग लगा दी, लेकिन बाहर नहीं निकल पाए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को गोवर्धन पूजा के मौके पर ग्राम चोकनार निवासी पिता और पुत्र अपने मवेशियों के लिए घास लेने घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में गए थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड उन पर टूट पड़ा। जान बचाने के लिए दोनों पास के तालाब में कूद गए, लेकिन काफी देर तक पानी में रहने के कारण डूब गए।
विज्ञापन


जब तक ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई। एक साथ पिता और पुत्र के शवों का अंतिम संस्कार होते देख ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed