{"_id":"648560461307f7bffe084c95","slug":"employees-will-no-longer-boycott-work-in-medical-college-dimrapal-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: मेकाज के कर्मचारी अभी नहीं करेंगे कार्य बहिष्कार, मांगे पूरी करने के लिए दिया एक सप्ताह का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: मेकाज के कर्मचारी अभी नहीं करेंगे कार्य बहिष्कार, मांगे पूरी करने के लिए दिया एक सप्ताह का समय
Sun, 11 Jun 2023 11:19 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 11 Jun 2023 11:19 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ के उप प्रांताध्यक्ष अनशिला बैंस ने बताया कि 13 जून से 15 जून तक रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर एक बजे तक काम को बंद करते हुए इसका बहिष्कार करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
बैठक में मौजूद कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में स्टाफ नर्स की कमी को लेकर छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ के द्वारा 13 जून से लेकर 15 जून तक रोजाना दिन के तीन घंटे अपने कामों को बंद करते हुए काम का बहिष्कार करने की बात कही थी। जिसके बाद शनिवार को अधीक्षक कार्यालय में हुई बैठक के बाद स्टाफ नर्स ने अधिकारियों की बात को मानते हुए काम का बहिष्कार ना करने की बात को कहते हुए कहा कि अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो एक सप्ताह के बाद तीनों पाली में कार्य करने वाली स्टाफ नर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ के उप प्रांताध्यक्ष अनशिला बैंस ने बताया कि 13 जून से 15 जून तक रोजाना सुबह 10 बजे से लेकर एक बजे तक काम को बंद करते हुए इसका बहिष्कार करने की बात कही गई थी। अगर जल्द ही मांग को पूरी नही किया जाएगा तो संघ के द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मामले की जानकारी के बाद बस्तर कलेक्टर के दिशा निर्देश पर शनिवार को अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू के कक्ष में स्टाफ नर्स की बैठक हुई। जिसमें डीन डॉक्टर यू एस पैकरा, डॉक्टर जॉन मसीह, डॉक्टर ठाकुर के अलावा सभी वार्ड की स्टाफ नर्स से लेकर प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जहां बैठक में अधिकारियों ने बताया कि इस तरह से कार्य को छोड़कर बहिष्कार करना अच्छी बात नहीं है। 14 जून को मेकाज में ही इसी मामले को लेकर एक बैठक होनी है। जहां इन समस्याओं को लेकर चर्चा होगी। वहीं अधिकारियों ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 20 से ऊपर स्टाफ नर्स की भर्ती की जाने की बात कही गई है। जिसके बाद दो घंटे तक बैठक के बाद स्टाफ नर्स ने यह निर्णय लिया है कि अगर आश्वासन के बाद भी भर्ती नहीं होगी तो मेकाज में तीन पाली में संचालित होने वाले ड्यूटी को छोड़कर सभी स्टाफ नर्स हड़ताल पर चली जाएंगी।
विज्ञापन