फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   drunk father stabbed his son while the young man consumed poison both died during treatment in Jagdalpur

Jagdalpur: शराब के नशे में धुत पिता ने बेटे को मारा चाकू, वहीं युवक ने खाया जहर, दोनों की उपचार के दौरान मौत

Fri, 23 May 2025 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 23 May 2025 08:12 PM IST
सार

बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में शराबी पिता को माँ के साथ कर रहे विवाद को देखने के बाद उसे बचाने आये बेटे को भारी पड़ गया। वहीं जगदलपुर में करपावंड थाना क्षेत्र के सोनपुर में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया। 

विज्ञापन
drunk father stabbed his son while the young man consumed poison both died during treatment in Jagdalpur
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में एक शराबी पिता को अपनी माँ के साथ कर रहे विवाद को देखने के बाद उसे बचाने आये बेटे को भारी पड़ गया, शराब के नशे में धुत्त पिता ने अपने बेटे को ही चाकू मार दिया, जिससे कि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गंगालूर निवासी भदरु हेमला 40 वर्ष 18 मई को शराब पीकर अपने घर पहुँचा, जहाँ घर मे उसका बेटा रमेश हेमला 18 वर्ष अपने फोन को जार्च कर रहा था, शराब के नशे में धुत्त भदरु अपनीं पत्नी लक्ष्मी के साथ विवाद करने के साथ ही गाली गलौज करने लगा, माँ कस साथ हो रहे विवाद को देखते हुए रमेश अपने पिता को समझाने के लिये आ गया, जहाँ शराब के नशे में होने के कारण पिता बेटे की एक बात भी नही सुन रहा था, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता ने घर मे रखे चाकू से अपने बेटे पर हमला कर दिया। 
विज्ञापन


इस घटना में घायल बेटे को आसपास के लोगों ने मोटरसाइकिल में बैठाकर गंगालूर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, वहां से खराब हालत को देखते हुए उसे बीजापुर जिला अस्पताल लाया गया, वहां भी खराब स्थिति को देखते हुए 22 मई को 108 की मदद से मेकाज लाया गया, जहाँ 23 मई की सुबह उसकी मौत हो गई, पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने खाया जहर , उपचार के दौरान हुई मौत
जगदलपुर में करपावंड थाना क्षेत्र के सोनपुर में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहर का सेवन कर लिया, जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई, जहाँ पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया। 

मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई बसमन ने बताया कि सोनपुर निवासी संतोराम बघेल 40 वर्ष ने 21 मई को अपने घर से निकलकर अपने खेत जा पहुँचा, जहाँ खेत मे डालने वाले जहर का सेवन कर लिया, अचानक से उसके मुंह से निकलते झाग को देख भाई ने उसे बेहतर उपचार के लिए बकावंड के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ से उसे मेकाज भेज दिया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, युवक के मौत से घर मे मातम छा गया वही युवक ने जहर क्यों खाया, इस बात की जानकारी परिजनों को नही है, शव का पीएम कर परिजनों को सौप दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed