फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   dog saves owner's life from female bear attack in narayanpur

कुत्ते ने बचाई मालिक की जान: बैल ढूंढने गए थे जंगल में, बच्चों संग मिली भालू; साथ गया बीवी का भाई छोड़कर भागा

Mon, 26 Jun 2023 04:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Jun 2023 04:12 PM IST
सार

मालिक पर मादा भालू और उसके बच्चों को हमला करते देख साथ गया कुत्ता भिड़ गया। उसने मादा भालू पर हमला कर दिया। इसके चलते मादा भालू अपने बच्चों के साथ जंगल में भाग गई। उसके जाने के बाद जगलू और मिलधर पेड़ से उतरे। 

विज्ञापन
dog saves owner's life from female bear attack in narayanpur
मादा भालू ने किया युवक पर हमला (सांकेतिक फोटो)

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मादा भालू और उसके बच्चों ने एक युवक पर हमला कर दिया। युवक अपने भाई और पत्नी के भाई के साथ बैल ढूंढने के लिए गया था। युवक को हमले में घायल होता देखकर साथ गया भाई और पत्नी का भाई दोनों उसे छोड़कर पेड़ पर चढ़ गए। इस दौरान साथ गए कुत्ते ने मादा भालू पर हमला कर अपने मालिक की जान बचाई। कुत्ते के हमले से डरकर भालू वहां से भाग निकली। इसके बाद परिजन उसे घायल हालत में लेकर जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे और भर्ती कराया। 

विज्ञापन


घर से पांच किमी दूर बैल को ढूंढने जंगल में गए थे
जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के तुरुसमेटा छोटेडोंगर निवासी घसिया (40) पुत्र मंगतू का रविवार को बैल कहीं चला गया। इस पर वह उसे काफी देर तलाश करता रहा। जब बैल नहीं मिला तो अपने भाई जगलू और पत्नी के भाई मिलधर व पालतू कुत्ते को लेकर घर से करीब पांच किमी दूर जंगल में तलाश करने पहुंचा। इस दौरान अचानक से मादा भालू वहां अपने तीन बच्चों के साथ पहुंच गई। उसने घसिया पर हमला कर दिया। यह देखकर मिलधर और जगलू पेड़ पर चढ़ गए। किसी तरह से उन्होंने अपनी जान बचाई। 
विज्ञापन


मालिक पर हमला करते देख कुत्ता भिड़ा भालुओं से
वहीं मालिक पर मादा भालू और उसके बच्चों को हमला करते देख साथ गया कुत्ता भिड़ गया। उसने मादा भालू पर हमला कर दिया। इसके चलते मादा भालू अपने बच्चों के साथ जंगल में भाग गई। उसके जाने के बाद जगलू और मिलधर पेड़ से उतरे। इसके बाद घसिया को लेकर छोटे डोंगर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां से उसे नारायणपुर भेज दिया गया। वहां भी घसिया की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जगदलपुर रेफर कर दिया। भालू के हमले से घासिया के सिर, कमर सहित कई जगहों पर चोटें आई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed