फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   District level training in Jagdalpur

जगदलपुर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण: विधानसभा चुनाव को लेकर एसपी ने दिए कई जरूरी टिप्स

Sat, 23 Sep 2023 03:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 23 Sep 2023 03:35 PM IST
सार

इस कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स योगेश देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा टेंभुकर, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, सभी एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक, सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं थाने के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
District level training in Jagdalpur
जगदलपुर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीना के द्वारा लालबाग स्थित कोडिनेशन सेंटर में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। इस एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों को आगामी विधान सभा चुनाव के दौरान आने वाली चुनौतियों एव उनसे निपटने के उपायों से अवगत कराना है। ताकि सबके सामूहिक प्रयास से अगामी विधान सभा चुनाव निष्पक्ष, निर्विघ्न, पारदर्शी एव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो सके।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह मीना और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पॉल के द्वारा पुलिस अधिकारियों को मतदान के पहले, मतदान के दिन और मतदान के बाद की कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई। विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा आदर्श आचार संहिता लागू होने पर पुलिस के कर्तव्य और उनके कार्यों की जानकारी दी गई, पुलिस अधिकारियों को चुनाव आयोग के द्वारा जारी दिशा-निर्देश के संबंध में भी जानकारी दी गई।  

विज्ञापन


इस कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स योगेश देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेधा टेंभुकर, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार, सभी एसडीओपी, उप पुलिस अधीक्षक, सभी थाना/चौकी प्रभारी एवं थाने के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed