{"_id":"6819aa0b328b80665e0fb6ec","slug":"deputy-sarpanch-murdered-by-naxalites-outside-his-house-in-jagdalpur-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर में खूनी खेल: उपसरपंच को घर से बाहर बुलाया, हत्या कर नक्सली हुए फरार; गांव में दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर में खूनी खेल: उपसरपंच को घर से बाहर बुलाया, हत्या कर नक्सली हुए फरार; गांव में दहशत का माहौल
Tue, 06 May 2025 11:51 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 06 May 2025 11:51 AM IST
सार
जगदलपुर में उपसरपंच की घर के बाहर नक्सलियों ने हत्या कर दी है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सुकमा जिले के थाना जगरगुंडा के ग्राम तारलागुड़ा के उपसरपंच को नक्सलियों ने घर के बाहर बुलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद नक्सली फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते ही गांव में दहशत का माहौल है। वहीं घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं मामले को लेकर परिजनों से लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उपसरपंच मुचाकी रामा निवासी ग्राम बेनपल्ली की सोमवार की शाम को अज्ञात नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना मिली। जिस पर तत्काल पुलिस टीम ग्राम बेनापाल्ली रवाना की गई।
विज्ञापन
वहीं मृतक के शव को सुरक्षित घर से निकालते हुए पीएम के लिए भेजा गया था। पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर सर्चिंग भी की गई। प्रारंभिक पतासाजी के अनुसार, सोमवार की शाम को नक्सलियों ने घर से बाहर बुलाकर उपसरपंच की हत्या कर दी। थाना जगरगुण्डा पुलिस द्वारा इस घटना पर जांच कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन