फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   dantewada accident; young man died after hitting bike with tree in dantewada

नियमों की अनदेखी ने ली जान: बाइक पर बिना हेलमेट सवार थे तीन दोस्त, तेज रफ्तार में पेड़ से टकराई, एक की मौत

Wed, 05 Jul 2023 01:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 05 Jul 2023 01:58 PM IST
सार

Dantewada Accident: दंतेवाड़ा में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसके बाद सभी एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। 

विज्ञापन
dantewada accident; young man died after hitting bike with tree in dantewada
Accident - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घूमने निकला था। इसके बाद सभी एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बचेली निवासी जितेंद्र कड़मी (18) पुत्र विज्जा चार जुलाई को अपने दो अन्य दोस्त मिलेश भास्कर और निलेश भास्कर के साथ बाइक से नकुलनार मार्ग श्यामगिरी पहाड़ी की ओर घूमने गया था। वहां से वापसी के दौरान श्यामगिरी पहाड़ी के पास एक पेड़ से बाइक जा टकराई। हादसा होते देख घायलों ने परिजनों को फोन पर सूचना दी। परिजनों ने घायलों को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

वहां हालत गंभीर देख तीनों को उपचार के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान बुधवार को जितेंद्र ने दम तोड़ दिया। जितेंद्र के पिता ने बताया की वह खेती किसानी का काम करते हैं। उनके चार बच्चों में जितेंद्र तीसरे नंबर का था। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed