फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   crpf jawan missing, wife seeking financial help in jagdalpur

Chhattisgarh: बस्तर में तैनात MP का CRPF जवान एक माह से लापता, चार साल के बच्चे संग पत्नी मांग रही आर्थिक मदद

Wed, 11 Jan 2023 03:43 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 11 Jan 2023 03:43 PM IST
सार

इससे पहले भी जवान एक बार लापता हो चुका है, तब सीआरपीएफ अफसरों ने जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद पुलिस उसे ढूंढकर लाई और अफसरों के सुपुर्द किया था। बताया जा रहा है कि घर पर आने के कुछ ही घंटों के बाद दोबारा जवान लापता हो गया। 

विज्ञापन
crpf jawan missing, wife seeking financial help in jagdalpur
लापता सीआरपीएफ जवान निर्मल कटारिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बस्तर में तैनात सीआरपीएफ जवान निर्मल कटारिया करीब एक माह से लापता है। उसकी गुमशुदगी को लेकर पत्नी ने जगदलपुर के बोधघाट थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका है। लापता जवान की तलाश के लिए उसकी पत्नी हिना कटारिया अपने चार साल के बच्चे को लेकर जगह-जगह घूम रही है। अब लोगों के सामने वह आर्थिक मदद मांगने को भी मजबूर है। 

विज्ञापन




पत्नी ने थाने में दर्ज कराई है गुमशुदगी
जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी निर्मल कटारिया सीआरपीएफ 80वीं बटालियन के जवान हैं और जगदलपुर में नक्सल मोर्चे पर तैनात थे। पिछले महीने निर्मल अचानक लापता हो गए। इसके बाद उनकी पत्नी हिना ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। जवान के लापता होने के बाद हीना और उनका चार साल का बेटा आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। हालत यहां तक हो गई उनके पास खाने तक के लिए पैसे नहीं हैं। 
विज्ञापन


खाने तक के रुपये नहीं, मांगी मदद
इसके बाद मंगलवार शाम हिना ने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। देर शाम पत्नी की ओर से सोशल मीडिया पर मैसेज जारी किया गया। इसमें उनके पेटीएम नंबर पर इच्छा के अनुरूप सहयोग करने की अपील लिखी हुई है। वहीं दूसरी ओर लापता जवान निर्मल के संबंध में बोधघाट पुलिस का कहना है कि उसको ढूंढने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही जवान को ढूंढकर लाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुआ था गायब, तब पुलिस ढूंढकर लाई थी
इससे पहले भी जवान एक बार लापता हो चुका है, तब सीआरपीएफ अफसरों ने जवान की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। इसके बाद पुलिस उसे ढूंढकर लाई  और अफसरों के सुपुर्द किया था। बताया जा रहा है कि घर पर आने के कुछ ही घंटों के बाद दोबारा जवान लापता हो गया। अफसरों का कहना है कि जवान पारिवारिक कारणों से मानसिक तनाव में है। वह बार-बार क्यों चला जाता है, पूछताछ के बाद ही पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed