फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Cousin was strangled to death due to land dispute

Jagdalpur: जमीन विवाद के चलते चचेरे भाई का गला घोंटकर की हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Thu, 08 May 2025 05:13 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 08 May 2025 05:13 PM IST
सार

जमीन विवाद के चलते सायबो कवासी (37) ने अपने चचेरे भाई मासो कवासी (45) की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद सायबो ने गांव के कोटवार को सूचना दी, जिसने पुलिस को सूचित किया।

विज्ञापन
Cousin was strangled to death due to land dispute
लोहंडीगुड़ा पुलिस थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम गरदा बोदापारा में दो चचेरे भाई के बीच चल रहे जमीन विवाद के चलते एक ने दूसरे का गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद इस मामले की जानकारी गांव के कोटवार को दी। जहां कोटवार ने पुलिस को बताया कि जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी रवि बैगा ने बताया कि ग्राम गडदा बोदापारा निवासी सायबो कवासी के द्वारा अपने चचेरे भाई मासो कवासी का गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी। ग्राम गडदा बोदापारा पहुंचकर देखने पर सायबो कवासी के घर आंगन मे मासो कवासी का मृत शरीर पड़ा हुआ था, जहां गांव के कोटवार एवं मृतक के चाचा सोमडू व अन्य लोग घटना के बारे में बताये कि जमीन विवाद को लेकर सायबो कवासी ने मासो कवासी ने गमछा से गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना था कि प्रार्थी सोमडू कवासी 50 वर्ष निवासी गडदा कोटवार पारा ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि बड़ा भतिजा मासो कवासी 45 वर्ष निवासी गडदा कोटवार पारा एवं छोटा भतीजा सायबो कवासी 37 वर्ष के द्वारा जमीन विवाद को लेकर कई वर्ष से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी रंजिश के चलते सायबो कवासी के घर में दोनों लड़ाई झगड़ा होकर छोटे भतीजी सायबो कवासी के द्वारा मासो कवासी के गला पर गमछा से गठान बांधकर गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद सायबो कवासी के द्वारा कोटवार सोनारू मण्डावी एवं गांव के अन्य लोगों को हत्या करने की बात बताई।  जिसके बाद लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी ने टीम के साथ जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed