फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   constable hanged himself in his government quarter In Jagdalpur

रहस्य बनी सिपाही की आत्महत्या: अभी हाल ही में हुआ ट्रांसफर, क्वार्टर में बातचीत करते हुए कमरे में लगाई फांसी

Thu, 17 Jul 2025 11:35 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 11:35 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक आरक्षक ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर जा दे दी। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
constable hanged himself in his government quarter In Jagdalpur
सिपाही ने दी जान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक आरक्षक ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर जा दे दी। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


परपा थाना के पीछे स्थित शासकीय क्वाटर में रहने वाले आरक्षक ने गुरुवार की सुबह अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी लगते ही थाना प्रभारी से लेकर एसडीओपी मेकाज पहुंचे, जहां परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि परपा थाना के पीछे शासकीय क्वाटर में रहने वाले संदीप बाकला 42 वर्ष जो विगत कुछ वर्षों से यातायात विभाग में पदस्थ था, हाल ही में पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्थानांतरण में संदीप को यातायात से लोहंडीगुड़ा थाना भेजा गया था, गुरुवार की सुबह घर में सभी लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान किसी काम की बात कहते हुए अपने कमरे में चला गया, जहां जाने के बाद अंदर से कमरे को बंद करते हुए फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब उसका दरवाजा नहीं खुलता देख आवाज लगाई तो किसी भी तरह से कोई आहट नहीं होने पर आसपास के लोगों को बुलाया गया। जहां दरवाजा तोड़कर अंदर जाने पर संदीप फंदे पर लटका हुआ था, जिसके गले की रस्सी को काटकर उसे मेकाज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही एसडीओपी के साथ ही थाना प्रभारी भी अस्पताल आ पहुंचे, जहां परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed