फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Congress said spying on Deepak Baij is shameful BJP has shown its dirty politics in Jagdalpur

Jagdalpur: कांग्रेस बोली - दीपक बैज की जासूसी शर्मनाक, भाजपा ने दिया अपनी ओछी राजनीति का परिचय

Sat, 01 Mar 2025 05:55 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Mar 2025 05:55 PM IST
सार

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज पर भाजपा सरकार के द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई। 

विज्ञापन
Congress said spying on Deepak Baij is shameful BJP has shown its dirty politics in Jagdalpur
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज पर भाजपा सरकार के द्वारा सत्ता का दुरुपयोग कर पुलिस प्रशासन द्वारा की गई, जासूसी उनके घर की रेकी व ED का दुरुपयोग कर कांग्रेस पदाधिकारियो को परेशान करने के विरोध में आज संभाग मुख्यालय राजीव भवन के समक्ष केंद्र की भाजपा सरकार व ईडी का पुतला दहन किया। 

विज्ञापन


शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने कहा कि ईडी द्वारा भेजे गये समन के आधार पर जानकारी देने गये कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को जबरिया ईडी ऑफिस में घंटों बैठाया जाना बेहद ही आपत्तिजनक है, ईडी ने कांग्रेस से उसके जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी थी। प्रभारी महामंत्री ईडी के द्वारा चाही गयी जानकारी को देने ईडी ऑफिस गये थे, जानकारी मिलने के तुरंत बाद ईडी को उनको वापस आने देना चाहिए था। ईडी को कुछ अतिरिक्त जानकारी चाहिये थी तो उसको वह लिखित में मांग सकती थी, किंतु घंटों बिठाकर परेशान करना ये ईडी का कार्य हो चुका है, कांग्रेस अपने कार्यालयों के निर्माण के एक-एक रू. का हिसाब देगी, जिसका पूरा पेमेंट पीसीसी ने चेक से किया है, एक-एक खर्च का ऑडिट हुआ है, परंतु ईडी ने भाजपा के इशारे पर कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी को अनावश्यक घंटों बैठाये रखा था, ईडी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही है जो सर्वथा अस्वीकार्य है। 

विज्ञापन


मौर्य ने कहा वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कि जासूसी करवा रही है जो कि बेहद शर्मनाक है,दंतेवाड़ा से सीजी अट्ठारह सीरिज की गाड़ी आती है, रात बारह बजे से लेकर कल दिनभर और फिर कल रात बारह बजे तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निवास में जासूसी करती है, वहां टीआई रैंक के अधिकारी एक सब इंस्पेक्टर और सिपाही आते है, चौबिस घंटा जासूसी करते है आखिर क्यों? ऐसी क्या आवश्यकता पड़ी कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष के निवास में घर के गेट के लेफ्ट और राइट दोनों साइड खड़े होकर जासूसी कर रहे हैं और क्यों कर रहे है? साय सरकार हर मामले पर फेल साबित हो चुकी है साथ ही पुलिस प्रशासन भी निष्पक्ष कार्य करना छोड़ भाजपा के इशारे पर नाच रही है, पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा ईडी को राजनैतिक दल के कार्यक्रमों के खर्चों एवं पार्टी दफ्तर के निर्माण का ब्यौरा जानने का इतना ही शौक है तो सिर्फ कांग्रेस का ही क्यों वह भाजपा के भी खर्चों की पड़ताल करे। ईडी में साहस है तो वह भाजपा के 150 करोड़ रू. की लागत से बने भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे को बनाने का रुपया कहां से आया इसकी जांच करे? कुशाभाऊ ठाकरे परिसर फाईव स्टार होटल की तर्ज पर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रायपुर में ही भाजपा के कार्यालय एकात्म परिसर की जमीन राजनैतिक दल के कार्यालय के लिये भाजपा ने 1 रू. में हासिल किया था, एकात्म परिसर को व्यवसायिक काम्प्लेक्स में तब्दील कर दिया गया जहां से 1.5 करोड़ रूपया किराया भाजपा वसूलती है ईडी उसकी जांच करेगी? भाजपा के पितृ संगठन जिसका पंजीयन तक नहीं है, आरएसएस ने 500 करोड़ की लागत से दिल्ली में अपना दफ्तर बनाया है। इस रकम के स्रोत की ईडी जांच क्यों नहीं करती है? ईडी भाजपा के लिखे पटकथा पर अमल कर रही है। कांग्रेस कार्यालय की जांच हो सकती है तो भाजपा के कार्यालयों की जांच क्यों नहीं होना चाहिये। हमारा भवन हमारे कार्यकर्ताओं के सहयोग से एकत्रित किये धन से बनाया गया है हमारे पास पूरा हिसाब है, पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने आगे कहा, हमारे प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के घर की रेकी करवाई जा रही है, ये कतई न्यायसंगत नहीं है दंतेवाड़ा से गाड़ी जाती है और उनके घर के बाहर जासूसी कर रही है,और दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष नाम का हवाला देते हुये कहा कि उनकी देखरेख के लिए हम आए हैं। न कोई नोटिस? गिरफ्तारी वारंट है क्या?


मतलब साफ है कि प्रदेश अध्यक्ष के घर में कौन स्थानीय निकाय चुनाव जीता हुआ जनप्रतिनिधि आ रहे हैं,उन पर निगरानी रखी जा रही है। क्या पुलिस भारतीय जनता पार्टी और सरकार के एजेंट बनकर काम कर रहा है?पूरे प्रदेश की जनता ने देखा कि लोकतंत्र को कुचलने के लिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार किस हद तक जा सकती है इससे बड़ा उदाहरण नहीं हो सकता। हमने भी पांच साल सरकार चलाई, हमारी कांग्रेस की सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव में पूरी पारदर्शितापूर्ण तरीके से कराये। निष्पक्षतापूर्ण जांच और कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिसकी कांग्रेस पार्टी मांग करती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed