फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Congress burns effigy of BJP government and ED says office attached for the first time in history

Jagdalpur: कांग्रेस ने भाजपा सरकार और ईडी का फूंका पुतला, कहा- इतिहास में पहली बार अटैच हुआ कार्यालय

Sat, 14 Jun 2025 07:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 14 Jun 2025 07:26 PM IST
सार

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सुकमा स्थित राजीव भवन को अटैच किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Congress burns effigy of BJP government and ED says office attached for the first time in history
कांग्रेस ने फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर ग्रामीण के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा सुकमा स्थित राजीव भवन को अटैच किए जाने के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ संभाग मुख्यालय राजीव भवन के समक्ष कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा सरकार व प्रवर्तन निदेशक का पुतला दहन किया।

विज्ञापन


शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने पुतला दहन पश्चात बताया कि देश और प्रदेश के इतिहास में पहली बार किसी कांग्रेस कार्यालय को अटैच किया गया,भाजपा सरकार की सिर्फ कठपुतली बन कर कार्य प्रवर्तन निदेशालय कर रही है, जबकि प्रवर्तन निदेशालय को पाई पाई का हिसाब दिया जा चुका है, उसके बावजूद पहले हमारे कार्यकर्ताओं को एजेंसियों से परेशान करवाया, फिर हमारे नेता कवासी लखमा को परेशान किया एवं बेबुनियाद व झूठा केस लगाकर उनको जेल भिजवाया, भाजपा के जिला कार्यालयों की लागत का भी ईडी हिसाब मांगेगी? सिर्फ भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय ने कवासी लखमा उनके पुत्र हरीश कवासी के संपत्ति के साथ साथ सुकमा स्थित राजीव भवन को अटैच किया है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। 
विज्ञापन


पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा ईडी की यह कार्यवाही भाजपा के राजनैतिक षडयंत्र का हिस्सा है। कांग्रेस को जिला कार्यालय बनाने के लिये फंड कहाँ से आया, हम तो एक-एक पैसे का हिसाब दे देंगे। कांग्रेस ने 15 साल विपक्ष में रहने के दौरान अपने कार्यकर्ताओं और जनता के सहयोग से राजीव भवन बनाया था। जन सहयोग से कांग्रेस भवन बनाना कांग्रेस की परंपरा रही है। कुल मिलाकर भाजपा सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय अब अपनी सीमा लांघ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed