Jagdalpur: नक्सलियों के डर से जिस बूथ पर हुई थी पांच फीसदी वोटिंग, वहां कलेक्टर और SP ने लोगों को किया जागरुक
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने कलेपाल मतदान केंद्र की व्यवस्था का अवलोकन कर ग्राम के मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए मतदान करना जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर जिले के अतिसंवेदनशील और सुदूर ग्राम कलेपाल-बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के सीमा में स्थित है। इस जगह का पहुँच मार्ग दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक से होकर जाता है। संवेदनशील इस कलेपाल गाँव में नक्सल गतिविधियों के कारण विकास कार्यों की गति बहुत धीमी है, लगभग 5 किलोमीटर सड़क मार्ग के पुल-पुलिया को नक्सलियों द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया है। शनिवार को जिले के सुदूर ग्राम कलेपाल पहुंचने वाले पहले कलेक्टर विजय दयाराम के. हैं।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विजय दयाराम के. ने कलेपाल मतदान केंद्र की व्यवस्था का अवलोकन कर ग्राम के मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए मतदान करना जरूरी है। अगर मतदाता अपने मतों का उपयोग करेंगे तो जनप्रतिनिधि भी विकास कार्यों को गाँव तक पहुंचाने के तत्पर होंगे। मतदान केंद्र में आयोजित विशेष शिविर में कलेक्टर के निर्देशानुसार मतदाता सूची का वाचन किया गया और जिनका मतदाता का नाम छूटा है उनको जोड़ने के निर्देश बीएलओ को दिए।
ज्ञात हो कि कलेपाल में 400 से अधिक मतदाता है किंतु गत विधानसभा चुनाव में इस मतदान केंद्र से लगभग पांच फीसदी ही मतदान किया गया था। कलेक्टर ने उपस्थित मतदाताओं अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा मतदान का संकल्प भी लिया गया। कलेक्टर विजय ने ग्रामीणों से कहा कि कलेपाल ग्राम के पहुंचने के लिए सड़क बनाना प्रशासन की प्राथमिकता में है।
गांव कलेपाल पहुंचने हेतु लगभग पांच किलोमीटर सड़क का विकास नक्सलियों ने नहीं होने दिया है, साथ ही बारिश की वजह से सड़क में चलने में दिक्कत भी हो रही थी फिर भी शनिवार को कलेक्टर विजय दयाराम के. और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मीणा को कुछ दूर मोटरसाइकिल से चलने के बाद पैदल यात्रा कर ग्राम कलेपाल पहुंचे। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों को सड़क और पुल-पुलिया का विकास हेतु प्रकरण बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कलेपाल के प्राथमिक और माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों से भी चर्चा की।