फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chief Minister virtually inaugurated Sub-Divisional Office Bakavand Tehsil Karpavand

Jagdalpur: मुख्यमंत्री ने वर्चुअली माध्यम से अनुविभागीय कार्यालय बकावण्ड एवं तहसील करपावण्ड का किया शुभारंभ

Sun, 20 Aug 2023 06:11 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 20 Aug 2023 06:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के बीच पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास हासिल करना ही छत्तीसगढ़ शासन का मुख्य लक्ष्य है। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन का विकेंद्रीकरण कर रही है। साथ ही अनुविभाग एवं तहसील के शुरू होने से लोगों के समय की बचत होगी।

विज्ञापन
Chief Minister virtually inaugurated Sub-Divisional Office Bakavand Tehsil Karpavand
सीएम बघेल और टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को महासमुंद जिले से पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. राजीव गांधी की जंयती ‘सदभावना दिवस’ के अवसर पर राज्य में 13 अनुविभाग और 18 तहसीलें वर्चुअल शुभारंभ किया। बस्तर जिले में बकावण्ड अनुविभाग एवं करपावण्ड को तहसील कार्यालय का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

विज्ञापन


नवगठित अनुविभाग एवं तहसील के शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है, स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। छत्तीसगढ़ शासन ने सार्वजनिक सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संतुलित विकास को सुनिश्चित करने के लिए नवगठित अनुविभाग(राजस्व) एवं तहसील का शुभारंभ किया। 

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन के बीच पारदर्शिता के माध्यम से विश्वास हासिल करना ही छत्तीसगढ़ शासन का मुख्य लक्ष्य है। इसलिए छत्तीसगढ़ शासन-प्रशासन का विकेंद्रीकरण कर रही है। साथ ही अनुविभाग एवं तहसील के शुरू होने से लोगों के समय की बचत होगी। इस अवसर पर राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के हितग्राहियों लाभान्वित हुए और राजीव युवा मितान क्लबों और ग्राम पंचायतों को मिली परब सम्मान निधि की राशि का अंतरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed