{"_id":"64298065337c8f070f09c9ea","slug":"chhattisgarh-police-arrested-two-including-woman-for-ganja-smuggling-in-jagdalpur-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: स्कूटी में गांजा छिपाकर ले जा रहे अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में महिला भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: स्कूटी में गांजा छिपाकर ले जा रहे अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में महिला भी शामिल
Sun, 02 Apr 2023 06:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sun, 02 Apr 2023 06:47 PM IST
सार
पुलिस ने तलाशी के दौरान 20 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। यह लोग स्कूटी में गांजा छिपाकर जगलपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस ने स्कूटी से 20 किलो गांजा बरामद किया है। मामला नगरनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्कूटी में अवैध रूप से गांजा छिपाकर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की और ग्राम चौकावाड़ा में चेकिंग शुरू की गई। थोड़ी देर बार एक स्कूटी सवार आते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही स्कूटी मोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
पहले तो पूछताछ में दोनों गुमराह करते रहे। फिर सख्ती से पूछा गया तो आरोपियों ने अपना नाम ओडिशा के कोरापुट निवासी सोनामती और प्रभास बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान 20 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन