फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh naxalites claim to have killed air strike informer in bijapur

एयर स्ट्राइक के मुखबिर की हत्या!: नक्सलियों का दावा-हिड़मा को दी मौत की सजा; 11 जनवरी को फोर्स ने किया था हमला

Wed, 25 Jan 2023 07:56 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 25 Jan 2023 07:56 PM IST
सार

नक्सलियों ने यह भी माना है कि जवानों को सटीक लोकेशन और उनके बारे में जानकारी जवानों को दी गई थी। इसी के चलते हेलीकॉप्टर और ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले के बाद ही ताती को पकड़ने की बात लिखी गई है। 

विज्ञापन
chhattisgarh naxalites claim to have killed air strike informer in bijapur
नक्सली - फोटो : facebook

विस्तार

छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर बॉर्डर पर करीब 14 दिन पहले जवानों ने एयर स्ट्राइक की थी। अब नक्सलियों ने दावा किया है कि इस एयर स्ट्राइक के मुखबिर रहे हिड़मा की उन्होंने हत्या कर दी है। उसकी हत्या की जिम्मेदारी दक्षिण बस्तर डिविजनल कमेटी ने ली है। हालांकि नक्सलियों की ओर से यह नहीं बताया गया है कि हिड़मा की हत्या कब और कहां की गई। उसका शव को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...छ्त्तीसगढ़: हेलीकॉप्टर से उतरने के दौरान मुठभेड़, सीआरपीएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जान बचाकर भागे नक्सली

विज्ञापन

पुलिस को उनकी सटीक लोकेशन मिली
नक्सलियों की दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी के सचिव गंगा की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट में कहा गया है कि इस हमले के लिए ग्राम बोट्टेतोंग निवासी ताती हिड़मा ने पुलिस को सटीक लोकेशन शेयर किया था। प्रेस नोट में लिखा है कि तीन साल पहले दंतेवाड़ा में 12वीं पढ़ रहे ताती हिड़मा को पुलिस ने डरा-धमकाकर और पैसों को लालच देकर मुखबिर बनाया था। नक्सलियों ने लिखा है कि पहले भी उसे समझाया गया, पर वह नहीं माना।

ताती को सुनाई गई मौत की सजा
नक्सलियों ने यह भी माना है कि जवानों को सटीक लोकेशन और उनके बारे में जानकारी जवानों को दी गई थी। इसी के चलते हेलीकॉप्टर और ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले के बाद ही ताती को पकड़ने की बात लिखी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि पूछताछ में ताती हिड़मा ने मुखबिरी करने और उनके ठिकानों की जानकारी मोबाइल के जरिए पुलिस को देने की बात स्वीकार की थी। इसके चलते उसे मौत की सजा दी गई है। 

विज्ञापन

अपने साथी की भी मिलीभगत बताई
नक्सलियों ने यह भी कहा है कि इस मुखबिरी के तंत्र में उनका एक  साथी अवलम सुक्कू भी जुड़ा हुआ है। वह पिछले साल जून में भाग गया था और ताती से जाकर मिल गया। सुक्कू ने ताती हिड़मा के जरिए उनके गुरिल्ला बलों का इनपुट पुलिस अफसरों को पहुंचाया था। इन दोनों ने ही पुलिस के साथ लगाकार मोबाइल कॉल्स के जरिए खुफिया समाचार पहुंचाया। पिछले साल अप्रैल 2021 में हवाई हमले भी सुक्कू की सूचना पर पर हुए थे। 

कोबरा बटालियन और नक्सलियों के बीच हुई थी फायरिंग
सीआरपीएफ की ओर से बताया गया था कि 11 जनवरी को कोबरा बटालियन की टुकड़ी हेलीकॉप्टर से फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस भेजी जा रही थी। इस पार्टी के उतरते वक्त कोबरा और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में नक्सली भागने पर मजबूर हो गए। कोबरा बटालियन की टुकड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं नक्सलियों ने बाद में इसे गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर एयर स्ट्राइक बताया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed