{"_id":"64257e94151f47d1ef0fc9ea","slug":"chhattisgarh-naxalites-burnt-machines-in-narayanpur-and-mobile-tower-in-kondagaon-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नारायणपुर में नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगी मशीनें और कोंडागांव में मोबाइल टावर जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नारायणपुर में नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में लगी मशीनें और कोंडागांव में मोबाइल टावर जलाया
Thu, 30 Mar 2023 05:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर/कोंडागांव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणपुर/कोंडागांव
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 30 Mar 2023 05:50 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात जारी है। कुछ दिनों में नक्सली नारायणपुर जिले में आगजनी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वहीं कोंडागांव में मोबाइल टावर जला दिया है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण कार्य मेें लगी मशीनों में नक्सलियों ने लगाई आग।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का उत्पात जारी है। इस बार फिर नक्सलियों ने नारायणपुर में पुल निर्माण कार्य में लगीं मशीनों में आग लगा दीं। मशीनों में स्थानीय ठेकेदार के मिक्सर मशीन और पानी पंप शामिल है जिसमे आगजनी की गई है। कुछ दिनों में नक्सली जिले में आगजनी की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। वहीं कोंडागांव में मोबाइल टावर जला दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर के कुरुसनार थाना क्षेत्र के ग्राम गुमिया बेड़ा में पुल निर्माण का काम चल रहा है। नक्सलियों ने बुधवार देर रात यहां लगी मशीनों में आग लगा दी। निर्माणाधीन कोडोली से झारावाही, आंकाबेड़ा मार्ग में कई पुल-पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां दिन में सुरक्षा व्यवस्था मे के जवान तैनात होते हैं, लेकिन रात के समय जब कोई नहीं होता है।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर कोंडागांव में भी नक्सलियों ने बुधवार रात करीब नौ बजे बयानार थाने से करीब चार किलोमीटर दूर ग्राम चेरंग स्थित जियो के मोबाइल टावर में आग लगा दी। इसके चलते टावर में लगी बैट्री ज गई। फिलहाल सूचना मिलने पर जवान पहुंच गए हैं। इलाके में सर्चिंग की जा रही है।
विज्ञापन