फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Chhattisgarh Junior Doctors Association will start strike from August 1

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन का फैसला, एक अगस्त से फिर से शुरू होगी हड़ताल

Thu, 27 Jul 2023 10:20 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 10:20 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने फैसला लेते हुए कहा कि एक अगस्त से फिर से डॉक्टरों की हड़ताल शुरू होगी। पहले काली पट्टी बांधकर एक सप्ताह विरोध चलेगा। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Junior Doctors Association will start strike from August 1
डॉक्टर्स की एक अगस्त से हड़ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी माह में मेकाज के पीजी, पीजी बोंडेड (MD/MS) डॉक्टर, पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर्स और इंटर्न के द्वारा स्टाइपेंड में बढ़ोतरी को लेकर हड़ताल की थी। जिसके बाद उन्हें आश्वासन मिला था। लेकिन उनकी मांगे पूरी होता ना देख एक बार फिर से डॉक्टरों के द्वारा हड़ताल का एलान किया गया है। जिसमें पहले हफ्ते काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे, उसके बाद भी मांग पूरी नहीं होती है तो 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगी। इस मामले को लेकर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी भेजे जाने की बात कही है। 
विज्ञापन


मामले के बारे में छत्तीसगढ़ जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के डॉक्टरों ने बताया कि 25 जनवरी 2023 को समस्त चिकित्सा विद्यालय के छात्रों ने पीजी, पीजी बॉन्डेड (MD/MS) डॉक्टर, पोस्ट एमबीबीएस बॉन्डेड डॉक्टर्स और इंटर्न के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी हेतु शांतिपूर्ण आंदोलन किया था। मुख्यमंत्री ने उस समय आश्वासन दिया था कि हमारी मांगों पर एक त्वरित निर्णय लिया जाएगा, लेकिन 6 माह के उपरांत भी स्टाइपेंड में बढ़ोतरी के विषय में शासन की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया। 
विज्ञापन




सरकारी तंत्र की इस अनदेखी ने डॉक्टरों को काफी हतोत्साहित किया है। इसीलिए हम 1 हफ्ते के ब्लैक रिबन के साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी मांगों को फिर से शासन प्रशासन तक लेकर जाने की बात कही है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर फिर भी शासन हमारी लंबित मांगों पर कोई निर्णय नहीं लेता है तो डॉक्टर्स एक अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे। हड़ताल के समय मरीजो को होने वाली परेशानियों के लिए स्वयं शासन जिम्मेदार रहेगा, क्योंकि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भी शासन ने हमारी मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed