फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   chhattisgarh ias and Bhanupratappur SDM threatens to beat kanker sarpanch's husband, audio viral

'...तो कसम से बहुत पीटूंगा': भानुप्रतापपुर SDM ने दी धमकी; राशन की समस्या को लेकर सरपंच पति ने किया था कॉल

Mon, 17 Apr 2023 01:28 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Apr 2023 01:28 PM IST
सार

एसडीएम प्रतीक जैन ने इस तरह की बातचीत से इनकार किया है। उनका कहना है कि किसी को भी नहीं धमकाया है। किसी के बहकावे में आकर वह झूठी शिकायत कर रहा हे। 
 

विज्ञापन
chhattisgarh ias and Bhanupratappur SDM threatens to beat kanker sarpanch's husband, audio viral
आईएएस प्रतीक जैन। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ में ब्यूरोक्रेट्स की मनमानी को लेकर विपक्षी पार्टियां बार-बार आरोप लगाती रहीं हैं। अब इन्हीं आरोपों को लेकर कांकेर में एक मामला सामने आया है। यहां पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें कॉल पर पीटने की धमकी दी जा रही है। बताया जा रहा है कि ऑडियो में एक आवाल साल्हे पंचायत के सरपंच पति खिलवान आंचला की है। आरोप है कि दूसरी ओर IAS और भानुप्रतापपुर एसडीएम प्रतीक जैन हैं, जो पीटने की धमकी दे रहे हैं। हालांकि अफसर ने किसी को भी धमकी देने की बात से इनकार किया है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दरअसल, मामला करीब एक महीना पुराना है। साल्हे के सरपंच पति खिलवान आंचला ने बताया कि उन्होंने पंचायत में राशन सामग्री की कमी को लेकर फूड इंस्पेक्टर को कॉल किया था, लेकिन नेटवर्क में समस्या के चलते उनसे बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने समस्या बताने के लिए भानुप्रतापपुर एसडीएम प्रतीक जैन को कॉल किया। आरोप है कि उन्होंने कॉल करने पर पीटने की धमकी दी। खिलवान ने बताया कि, इसे लेकर कलेक्टर और विधायक से शिकायत भी की, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच बातचीत संक्षिप्त ही बातचीत हुई है। वायरल ऑडियो के अंश

  • खिलावन आंचल ... नमस्ते सर 
  • एसडीएम प्रतीक जैन ... कौन बोल रहा है 
  • खिलावन आंचला...मै साल्हे से खिलावन आंचला बोल रहा हूं 
  • एसडीएम ... तुमसे मुझे कोई बात नहीं करनी है। अगली बार दोबारा कॉल किया ना तो कसम से बहुत पीटूंगा बता देता हूं।

कहीं सुनवाई नहीं होने पर खिलवान आंचला ने बातचीत का ऑडियो वायरल कर दिया। कांकेर का यह इलाका आदिवासी बाहुल्य है। ऐसे में अफसर का इस तरह से बात करने को लेकर लोगों में नाराजगी है। वहीं एसडीएम प्रतीक जैन ने इस तरह की बातचीत से इनकार किया है। उनका कहना है कि किसी को भी नहीं धमकाया है। किसी के बहकावे में आकर वह झूठी शिकायत कर रहा हे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed