{"_id":"63c5242a94dbaf60b8731a3e","slug":"chhattisgarh-bjp-district-minister-budhram-katram-murdered-in-jagdalpur-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा जिलामंत्री की हत्या: जगदलपुर में पुलिया के नीचे मिला शव, विधानसभा टिकट के लिए कर रहे थे दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा जिलामंत्री की हत्या: जगदलपुर में पुलिया के नीचे मिला शव, विधानसभा टिकट के लिए कर रहे थे दावेदारी
Mon, 16 Jan 2023 03:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 16 Jan 2023 03:47 PM IST
सार
एसडीओपी ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि पूर्व सरपंच बुधराम करताम किलेपाल सुबह टहलने के लिए निकले थे। मेन रोड पर पुल के नीचे उनका शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची। परिजनों से लेकर हर किसी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता की हत्या की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा जिला मंत्री की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव सोमवार को घर से करीब दो किमी दूर सड़क किनारे पड़ा मिला है। भाजपा नेता की हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर एसडीओपी सहित पुलिस फोर्स मौके पर रवाना हो गए हैं। फिलहाल ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
सुबह टहलने के लिए निकले थे घर से
जानकारी के मुताबिक, चित्रकोट निवासी बुधराम कतराम स्थानीय भाजपा नेता और जिला मंत्री थे। वह सोमवार सुबह करीब 5 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच बास्तानार के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कतराम के तौर पर की।
विज्ञापन
सिर पर चोट के निशान, सड़क पर जूते, आधा किमी दूर मिला शव
जानकारी मिलने पर भाजपा नेता, कांग्रेस विधायक राजमन बेजाम सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी पहुंचे हैं। शव के सिर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। इस पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। विधायक राजमन बेजाम ने बताया कि सड़क पर जूते पड़े मिले हैं। उससे आधा किमी दूरी पर शव मिला है। ऐसे में आशंका है कि उनकी हत्या की गई है। जिसे हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बुधराम चित्रकोट विधानसभा में खासी पकड़ रखते थे और आने वाले विधानसभा चुनावों के लिए टिकट की भी दावेदारी कर रहे थे। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि लाश सड़क के किनारे पड़ी मिली है। अभी मौत के कारणों को लेकर कई सवाल हैं, इनका जवाब जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।