फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   CG lok sabha election 2024 Video of Lok Sabha candidate Kawasi Lakhma fighting cock in cock market goes viral

कवासी लखमा का अनोखा अंदाज: मुर्गा लड़ाते हुए वीडियो वायरल, लोकसभा प्रत्याशी गांव-गांव घूमकर मांग रहे वोट

Mon, 01 Apr 2024 08:26 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 08:26 AM IST
सार

लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा का मुर्गा बाजार में मुर्गा लड़ाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया है। बस्तर में पहले चरण में चुनाव होना है, स्टार प्रचारक के साथ ही अन्य नेता रोजाना डोर टू डोर अभियान में शामिल हो रहे हैं और अपने लिए वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन
CG lok sabha election 2024 Video of Lok Sabha candidate Kawasi Lakhma fighting cock in cock market goes viral
कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमेशा से अपने बयानों के साथ ही लोगों के साथ हर माहौल में अपने आप को ढालने वाले कांग्रेस के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए। एक ओर जहां लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी गांव-गांव घूमकर अपने लिए वोट की मांग कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा रविवार को पुसपाल के बाजार में मुर्गा लड़ाई करते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि बस्तर में पहले चरण में चुनाव होना है, ऐसे में पार्टियों के द्वारा अपने लोकसभा चुनाव के लिए तय किये गए प्रत्याशियों के लिए स्टार प्रचारक के साथ ही अन्य नेताओं का बस्तर के विभिन्न क्षेत्रों में रोजाना डोर टू डोर अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि वे अपने प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी दिलाते हुए लोकसभा चुनाव में विजयी बनाया जा सके, इसके लिये पार्टियों की ओर से कमर भी कस ली गई है। रोजाना सघन अभियान भी चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


वहीं इन लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में सुकमा जिले के छह बार के विधायक रह चुके कवासी लखमा को एक बार लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ऐसे में कवासी लखमा इन शोर गुल से हटकर रविवार को पुसपाल के बाजार पहुंचे और वहां होने वाले मुर्गा लड़ाई में जमकर हिस्सा लेते हुए मुर्गा लड़ाई भी की। मुर्गा लड़ाई के दौरान लोगों के द्वारा कवासी लखमा को अपने पास देख लोगों ने जमकर उनका उत्साहवर्धन करने के साथ ही मुर्गा लड़ाई में उनके द्वारा लड़ाए जा रहे मुर्गे की जीत को लेकर समर्थन भी किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कवासी के कइयों निराले अंदाज
बता दें कि कवासी लखमा हमेशा से लोगों के बीच सुर्खियों में रहे हैं, जिसमें बस्तर में आये डांसर धर्मेश के साथ जमकर मंच पर थिरकने के साथ ही बस्तर में डांस को बढ़ावा देने की बात कही, तो वही ग्रामीण इलाकों में घूमने के दौरान एक ग्रामीण के द्वारा पी जा रही बीड़ी को ही बीड़ी से जालते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा एक महिला के घर मिलने जाने के बाद उनके ही घर में लगे आइने में अपने आप को देखने के बाद वहीं कंघी भी कर अपनी सुंदरता को लेकर बात कही, कभी बैगा गुनिया बन अपने आप को कोड़े भी मारते हुए वीडियो भी वायरल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed