{"_id":"650fd8767180cd88d40ca183","slug":"car-driver-hits-doctor-couple-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: कार चालक ने डॉक्टर दंपति को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: कार चालक ने डॉक्टर दंपति को मारी टक्कर, दोनों गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sun, 24 Sep 2023 12:04 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 24 Sep 2023 12:04 PM IST
सार
जगदलपुर से 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ में एक तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी में जा रहे डॉक्टर दंपति को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर से 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ में एक तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी में जा रहे डॉक्टर दंपति को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने जानकारी दी कि आंध्र प्रदेश निवासी डॉक्टर के स्वर्णलता 33 वर्ष व उनके पति डॉक्टर अनंत नारायण रविवार की सुबह अपनी स्कूटी पर सवार होकर चर्च जा रहे थे कि जैसे ही पंडरीपानी मोड़ के पास पहुंचे कि जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से टक्कर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से छतिग्रस्त हो गया, साथ ही कार में लगा एयर बैग भी खुल गए। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें दूसरे वाहन की मदद से मेकाज लाया गया। घायलों को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन