फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Campaign for tagging cattle by applying radium belt in Jagdalpur

Jagdalpur: मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाकर टैगिंग करने के लिए अभियान, गौठानों में किया जा रहा विस्थापन

Mon, 21 Aug 2023 02:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 21 Aug 2023 02:36 PM IST
सार

घुमंतु पशुओं को लगाये गये रेडियम की पट्टी होने के कारण रात के समय मार्गो में विचरण के दरम्यान वाहनों के प्रकाश से रेडियम पट्टी चमकने से वाहन चालक सावधान हो जाते हैं और दुर्घटना होने से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन
Campaign for tagging cattle by applying radium belt in Jagdalpur
मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाकर टैगिंग करने के लिए अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य शासन के निर्देश के परिपालन में कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटना में पशुधन एवं जनहानि को नियंत्रित करने हेतु पशुधन विकास विभाग एवं नगरीय प्रशासन के द्वारा आपसी समन्वय कर घुमन्तु पशु जो राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य सड़कों पर विचरण करते हैं या बैठते हैं उन्हें रेडियम बेल्ट पहनाकर टैगिंग करने के पश्चात कांजी हाऊस एवं गौठानों में विस्थापन किया जा रहा है। 

विज्ञापन

 

घुमंतु पशुओं को लगाये गये रेडियम की पट्टी होने के कारण रात के समय मार्गो में विचरण के दरम्यान वाहनों के प्रकाश से रेडियम पट्टी चमकने से वाहन चालक सावधान हो जाते हैं और दुर्घटना होने से बचाया जा सकता है।

विज्ञापन

 

सयुंक्त संचालक पशुधन विकास विभाग जगदलपुर डॉ. डीके नेताम ने इस बारे में बताया कि नगरीय क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा मुनादी करवाकर पशुओं से फसल को बचाने, पशुओं को खुले में नहीं छोड़ने एवं पशुओं को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पशुपालकों से रेडियम बेल्ट आवश्यक रूप से लगवाने की अपील की जा रही है। इस दिशा में अब तक कुल 443 पशुओं में रेडियम बेल्ट पहनाकर टैगिंग किया। कुल 171 पशुओं को कांजी हाऊस एवं गौठानों में विस्थापन किया गया है। इस अभियान में स्थानीय जनों का लगातार सहयोग प्राप्त किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed