{"_id":"63dba1a54fedc350e8630999","slug":"bsf-jawans-demolished-naxal-monument-in-chhattisgarh-kanker-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जवानों ने ध्वस्त किया नक्सली स्मारक, मुठभेड़ में मारे गए दर्शन पद्दा की याद में बनाया था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जवानों ने ध्वस्त किया नक्सली स्मारक, मुठभेड़ में मारे गए दर्शन पद्दा की याद में बनाया था
Thu, 02 Feb 2023 05:12 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Thu, 02 Feb 2023 05:12 PM IST
सार
पिछले शनिवार को कांकेर मुख्यालय से 25 किमी दूर उसेली गांव क्षेत्र में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ हुई थी। मरकनार और गुमझिर की पहाड़ियों पर हुई इस मुठभेड़ के बाद नक्सलियों को भागना पड़ा था। सर्चिंग के बाद जवानो को भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की थी।
विज्ञापन
जवानों ने ध्वस्त किया नक्सली स्मारक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में जवानों ने नक्सली इमारत ध्वस्त कर दिया। यह इमारत नक्सलियों ने मुठभेड़ में मारे गए डीवीसी सदस्य दर्शन पद्दा की याद में बनाया था। जवानों ने मौके से नक्सली बैनर भी जब्त किया है। यह कार्रवाई बीएसएफ 132 बटालियन और पुलिस फोर्स के जवानों ने की है। यह जवान नक्सल उन्मूलन अभियान पर आमाटोला खैरीपदर के जंगल की ओर निकले थे।
विज्ञापन
अंतागढ़ के जंगलों में 31 अक्तूबर को डीआरजी जवानों ने मुठभेड़ में डीवीसी सदस्य दर्शन पद्दा सहित दो नक्सलियों को मार गिराया था। नारायणपुर निवासी दर्शन पद्दा पहले परतापुर एरिया कमेटी का सदस्य और बड़गांव एलजीएस का कमांडर था। उसके मारे जाने के बाद नक्सलियों ने स्मारक बनाया था।नक्सली हर साल 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मानते हैं।
विज्ञापन
कांकेर में बैकफुट पर नक्सली
कांकेर में लगातार सुरक्षाबलों की कार्रवाई के बाद नक्सली बैकफुट पर हैं। ऑपरेशन से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2021 में चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। साल 2022 में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया, जबकि तीन नक्सली गिरफ्तार किए गए। इसके अलावा पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जवानों ने कई हथियार बरामद किए और बमों को निष्क्रीय किया।
विज्ञापन