फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   boy took the girl away from home for marriage accused were sent to jail after the victim committed suicide in

Jagdalpur: लड़की को शादी के लिए घर से उठा ले गए लड़के वाले, पीड़िता के आत्महत्या करने पर आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 28 May 2024 12:50 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 28 May 2024 12:50 PM IST
सार

बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम मारीकोडर में रहने वाले लड़के पक्ष ने जबरन लड़की को घर से उठाकर उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करने के लिए ले गए। जहाँ लड़की ने लड़के के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
boy took the girl away from home for marriage accused were sent to jail after the victim committed suicide in
आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र के ग्राम मारीकोडर में रहने वाले लड़के पक्ष ने जबरन लड़की को घर से उठाकर उसकी मर्जी के खिलाफ शादी करने के लिए ले गए। जहाँ लड़की ने लड़के के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़के के घरवालों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए मारडूम थाना प्रभारी हर्ष धुरंधर ने बताया कि विगत माह 25 अप्रैल को मारीकोडर निवासी बल्ली मण्डावी 44 वर्ष ने अपने बेटे आयतू मण्डावी 19 वसरह की सगाई 2 साल पहले अपने ही गांव की एक लड़की से कराई थी। जहाँ सगाई होने के बाद लड़की के परिजनों की आर्थिक स्थिति सही नही होने के कारण शादी नही करा रहे थे, इसी बीच लड़के पक्ष के द्वारा शादी के लिए दबाव बना रहे थे। 

विज्ञापन


वहीं लड़की इस शादी से खुश नही थी जिसके लिए लगातार वह भी मना कर रही थी, लेकिन लड़के पक्ष के द्वारा 25 अप्रैल को लड़की को उसके चाचा के घर स्कूलपारा से ले गए, जहाँ परिजनों ने काफी मना भी किया। लेकिन लड़के पक्ष नही माने और लड़के वाले लड़की को इच्छा के विरुद्ध उसे अपने साथ घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया, जहाँ लड़की ने लड़के के घर मे 26 अप्रैल को फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी जहाँ पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, जहाँ जांच शुरू किया गया, जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के हत्या या आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए पीएम करवाया, जहाँ दो दिन पहले आये रिपोर्ट के आधार पर मारडूम पुलिस ने लड़के पक्ष के बल्ली मण्डावी, आयतु मण्डावी,  जब्बो मण्डावी 39 वर्ष, बिजनू मण्डावी 28 वर्ष, बिजलू कश्यप उर्फ बिजलू पदामी, चैतू उर्फ माता 29 वर्ष, मनकू मण्डावी 28 वर्ष सभी को हिरासत में लेते हुए सभी के खिलाफ थाने में धारा 306, 34, 342, 366 आईपीसी के तहत मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed