फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Bolero vehicle driver arrested with 111 kg ganja in Jagdalpur

Jagdalpur Crime: बोलेरो वाहन में सीक्रेट चैंबर, खुला तो निकला 111 किलो गांजा; यूपी से लेकर पहुंचा था छत्तीसगढ़

Mon, 10 Jul 2023 07:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Jul 2023 07:57 PM IST
सार

जगदलपुर में भानपुरी थाना पुलिस ने गांजा तस्करी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 111 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 5.55 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने गांजा छिपाने के लिए बोलेरो वाहन में सीक्रेट चैंबर बना रखा था। 

विज्ञापन
Bolero vehicle driver arrested with 111 kg ganja in Jagdalpur
गांजे के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में भानपुरी थाना पुलिस ने गांजा तस्करी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने 111 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी कीमत करीब 5.55 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी ने गांजा छिपाने के लिए बोलेरो वाहन में सीक्रेट चैंबर बना रखा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने तलाशी ली तो पकड़ा गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी उत्तर प्रदेश से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ पहुंचा था। 

विज्ञापन


एसडीओपी घनश्याम कामडे ने बताया कि सूचना मिली कि जगदलपुर-रायपुर हाइवे से गांजे की तस्करी होने वाली है। इसके बाद भनपुरी चौक से गुजरने वाली गाड़ियों की चैकिंग शुरू की गई। इस दौरान वहां से एक सिल्वर ग्रे कलर की बोलेरो निकली तो उसको रोका। जांच के दौरान चालक पुलिस को देखकर घबराने लगा। हालांकि उसकी गाड़ी से कुछ मिला नहीं, लेकिन संदेह के चलते फिर जांच की तो गाड़ी की छत की ऊंचाई देखकर संदेह हुआ। पूछताछ में चालक ने उसमें गांजा छिपाने की बात बताई। 
विज्ञापन


पुलिस ने इसके बाद गाड़ी की छत को काटा तो उसमें से प्लास्टिक के पैकेट में भरकर छिपाया गया गांजा बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम अरविंद जायसवाल बताया। आरोपी उत्तर प्रदेश के चकिया का रहने वाला है। हालांकि वह गांजा कहां से लाकर कहां ले जा रहा था, इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed