फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP released the list of 21 candidates for the elections

Jagdalpur: भाजपा ने विस चुनाव के लिए जारी की 21 उम्मीदवारों की सूची, बस्तर से मनीराम कश्यप को मिला टिकट

Thu, 17 Aug 2023 09:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 17 Aug 2023 09:54 PM IST
सार

भाजपा ने बस्तर संभाग में कांग्रेस का सबसे मजबूत किला ढहाने बस्तर विधानसभा से लखेश्वर बघेल के खिलाफ मनीराम कश्यप को उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

विज्ञापन
BJP released the list of 21 candidates for the elections
बस्तर से मनीराम कश्यप को मिला टिकट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इन 21 उम्मीदवारों में बस्तर विधानसभा से मनीराम कश्यप का भी नाम है जिसे BJP ने चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने बस्तर संभाग में कांग्रेस का सबसे मजबूत किला ढहाने बस्तर विधानसभा से लखेश्वर बघेल के खिलाफ मनीराम कश्यप को उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।

विज्ञापन


मनीराम कश्यप वर्तमान में जिलापंचायत उपाध्यक्ष है। बस्तर विधानसभा से टिकट मिलने के बाद उन्होंने प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया है।उन्होंने कहा कि वे तीन बार जिला पंचायत चुनाव लड़े है और तीनों ही बार विजयी होकर जिला पंचायत सदस्य बने है ऐसे में कही ना कही पार्टी को भी उनपर भरोसा हुआ होगा तभी उन्हें ये दायित्व सौंपा है। साथ ही उन्होंने कहा कि की तीन बार का जिला पंचायत सदस्य होने के नाते उन्होंने पार्टी के सामने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी जिसे पार्टी ने स्वीकार किया और उन्हें टिकट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed