फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   BJP leader Kedar Kashyap accused Bhupesh government of bigotry on Kisan Samman Nidhi in jagdalpur

'भूपेश सरकार का दुराग्रह': भाजपा बोली- छत्तीसगढ़ में 40 लाख पंजीकृत किसान, पर 21 लाख को ही सम्मान निधि का लाभ

Tue, 25 Jul 2023 10:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Tue, 25 Jul 2023 10:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसानों से दुराग्रह का आरोप लगाया है। कहा कि, छत्तीसगढ़ में 40 लाख से अधिक पंजीकृत किसान हैं, पर  इनमें से करीब 21 लाख को ही सम्मान निधि का लाभ मिल पा रहा है। यह कांग्रेस शासन की लापरवाही के कारण है। किसानों का यह अपमान है। 

विज्ञापन
BJP leader Kedar Kashyap accused Bhupesh government of bigotry on Kisan Samman Nidhi in jagdalpur
केदार कश्यप, महामंत्री भाजपा। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर किसानों से दुराग्रह का आरोप लगाया है। केदार कश्यप ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के सीकर में 27 जुलाई को ‘पीएम प्रणाम योजना’ की शुरुआत करेंगे। साथ ही देश के किसानों के खाते में करीब 20 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे। योजना किसानों की खुशहाली का माध्यम बनेगी। छत्तीसगढ़ में 40 लाख से अधिक पंजीकृत किसान हैं, पर  इनमें से करीब 21 लाख को ही सम्मान निधि का लाभ मिल पा रहा है। यह कांग्रेस शासन की लापरवाही के कारण है। किसानों का यह अपमान है। 

विज्ञापन


जगदलपुर में मीडिया से केदार कश्यप ने कहा कि, कांग्रेस सरकार की यह ज़िम्मेदारी है कि वह केवाईसी आदि की कार्यवाही पूर्ण कर आंकड़े दिल्ली भेजे, लेकिन जान-बूझ कर इस काम में भूपेश सरकार लापरवाही कर रही है। जिससे प्रदेश के किसानों को केंद्र की योजना का लाभ नहीं पहुंचे। कहा कि, केवल सम्मान निधि में ही नहीं बल्कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में भी ऐसा ही दुराग्रह का परिचय भूपेश सरकार दे रही है। अपना राज्यांश बचाने कांग्रेस सरकार किसानों के साथ क्रूर मज़ाक़ कर रही है। अभी तक फसल बीमा की अधिसूचना भी जारी नहीं की है। 
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि, फसल बीमा और किसान सम्मान निधि आदि मामले में किसानों को अपनी सस्ती और हल्की राजनीति का शिकार कांग्रेस सरकार बना रही है। केदार कश्यप ने कहा कि 27 जुलाई को मोदी जी एक और ऐतिहासिक योजना ‘पीएम प्रणाम’ की शुरुआत करने वाले हैं। रासायनिक उर्वरकों की जगह वैकल्पिक उर्वरकों के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने की प्रधानमंत्री की कोशिश है। इससे खेती में अन्य उर्वरकों के इस्तेमाल से खेती की गुणवत्ता बेहतर होगी। साथ ही किसानों को भी फायदा होगा, क्योंकि इससे खेती की लागत कम हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केदार कश्यप ने कहा कि, रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करने के लिए सरकार पीएम प्रणाम यानी कृषि प्रबंधन के लिए वैकल्पिक पोषक तत्त्वों का संवर्द्धन (Promotion of Alternate Nutrients for Agriculture Management Yojana- PM PRANAM) योजना शुरू कर रही है। इस योजना का उद्देश्य जैव उर्वरकों और जैविक उर्वरकों के संयोजन के साथ उर्वरकों के संतुलित उपयोग को प्रोत्साहित करना है। रासायनिक उर्वरकों पर सब्सिडी के बोझ को कम करना, जो 2022-23 में 2.25 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। 2021 के 1.62 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े से 39% अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed