'टेंडर प्रक्रिया से बस्तर वासियों को नुकसान': भाजपा नेता बोले- NMDC स्टील प्लांट के परिवहन में हो एकाधिकार
भाजपा नेता ने कहा कि यह प्लांट हमारे युवाओं का, हमारे बस्तर वासियो का सपना रहा है, पर योग्यता के अभाव, जानकारी का अभाव, एनएमडीसी मुख्यालय का हैदराबाद में होना, अकुशल श्रमिकों मे भी बाहरी लोगों को लिया जाना, हमारी उम्मीदों पर पानी फेकने के समान था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर के नगरनार क्षेत्र के जनपद सदस्य और भाजपा मंडल अध्यक्ष सुब्रतो विश्वास ने नगरनार एनएमडीसी प्लांट से निकलने वाले लोहा को बस्तर के लोगों को ना देते हुए बाहरी लोगों को टेंडर देने काफी दुर्भाग्यजनक बताया है। इसका सबसे बड़ा कारण है कि अगर टेंडर निकाला जाता है तो बस्तरवासियों को काफी नुकसान होगा, इस बात के बारे में आगे बताते हुए सुब्रतो विश्वास ने कहा कि एनएमडीसी स्टील प्लांट बस्तर का सपना रहा है, जिसे समस्त बस्तर वासियों ने दो दशक पहले देखा था, छत्तीसगढ निर्माण के बाद पूर्व प्रधानमन्त्री अटल बिहारी वाजपेई जी का बस्तर को बडा उपहार था, स्थानीय छोटे- छोटे विरोध के बाद सबने स्टील प्लांट का स्वागत किया, लम्बे इन्तजार संघर्ष के बाद आज नगननार का स्टील प्लांट धूआं उगल रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि यह प्लांट हमारे युवाओं का, हमारे बस्तर वासियो का सपना रहा है, पर योग्यता के अभाव, जानकारी का अभाव, एनएमडीसी मुख्यालय का हैदराबाद में होना, अकुशल श्रमिकों मे भी बाहरी लोगों को लिया जाना, हमारी उम्मीदों पर पानी फेकने के समान था, अफसोस है कि हमारे जनप्रतिनिधि खामोश हैं, उनकी चुप्पी समझ से परे है अगर हमने खामोशी को नही तोडा, तो नगरनार का स्टील प्लांट हमारे लिऐ सिर्फ धूल धूआं उगलने वाला उपक्रम बन कर रह जायेगा। ये प्लांट हमारे सपनो का उद्योग है हमारे साथ खिलवाड हम नही सहेंगे। सीएसआर की राशि ग्राम पंचायतो को नही मिल रही। प्रभावित ग्राम पंचायतो के विकास के लिए समय पर राशि मिले इसके लिए सभी ग्राम पंचायत को साथ आना होगा ।हमारे क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा लोगों के साथ खड़े रहना है।