Jagdalpur: अवध बनेगा बस्तर, बन रहा भव्य राम दरबार, सरयू की तरह इंद्रावती का किनारा, अशोक वाटिका जैसा आएगा नजर
माई जी के आंगन में जिस तरह से पिछले कुछ महीनों में राम भक्ति का जज्बा लोगों में जागृत हुआ है, उसे देख अब आस्था का सैलाब उमड़ता दिखाई दे रहा है। बस्तर के लोग शिव के उपासक माने जाते हैं, और राम की भक्ति में भी लीन नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में जिस तरह सरयू का किनारा है, ठीक वैसे ही बस्तर के देऊरगांव में इंद्रावती नदी के किनारे इस मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। राम भक्त सुरेश पोटानी के द्वारा श्रीराम दरबार समिति गठित की गई है जो इस काम को पूरा करेगी। 23 नवंबर 2023 को भूमिपूजन किया गया था और अब काम तेजी से चल रहा है। राम भक्त किशोर महावर (लाला) कहते हैं कि मंदिर परिसर कैसा होगा, इसे लेकर अभी से लोगों में कौतुहल नजर आ रहा है। वे स्वयं भी हर शनिवार को देऊरगांव निर्माण स्थल तक जाकर जायजा लेते हैं।
इस परिसर में मंदिर एक एकड़ के भूखंड में तैयार हो रहे हैं मंदिर में राम दरबार के अलावा गणेश जी, राधाकृष्ण, शंकर देवालय ( शिव परिवार ), हनुमान जी, झूलेलाल, और सूर्य देव जी स्थापित होंगे चाहरदीवारी को स्कल्पचर से सजाया जाएगा। बच्चों के लिए सुंदर पार्क तैयार किया जाएगा। राम दरबार का हॉल 4 हजार स्क्वायर फीट एरिया का होगा, जहां हर दिन भजन-कीर्तन होगा। शहर से 14 किलोमीटर दूर इस जगह को भव्य राम दरबार के रुप में भी लोग जानेंगे। निर्माण कर रहे ठेकेदार कामेश राव ने बताया कि लगभग तीनसाल इस भव्य मंदिर के निर्माण में लगेंगे।
माई जी के आंगन में जिस तरह से पिछले कुछ महीनों में राम भक्ति का जज्बा लोगों में जागृत हुआ है, उसे देख अब आस्था का सैलाब उमड़ता दिखाई दे रहा है। बस्तर के लोग शिव के उपासक माने जाते हैं, और राम की भक्ति में भी लीन नजर आ रहे हैं।