फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   ASI posted in Bastar passed away was appointed out of turn twice in Jagdalpur

Jagdalpur: बस्तर में तैनात एएसआई का निधन, दो बार मिला था आउट ऑफ टर्न, 2010 में आरक्षक के पद पर हुए थे भर्ती

Wed, 12 Feb 2025 05:30 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 12 Feb 2025 05:30 PM IST
सार

जगदलपुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बढ चढकर हिस्सा लेने के साथ ही नक्सलियों को मार गिराने के चलते पुलिस विभाग की ओर से आउट ऑफ टर्न दिया गया था, जिसके चलते एएसआई के पद पर प्रमोशन किया गया था।

विज्ञापन
ASI posted in Bastar passed away was appointed out of turn twice in Jagdalpur
बस्तर में तैनात एएसआई का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जगदलपुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में बढ चढकर हिस्सा लेने के साथ ही नक्सलियों को मार गिराने के चलते पुलिस विभाग की ओर से आउट ऑफ टर्न दिया गया था, जिसके चलते एएसआई के पद पर प्रमोशन किया गया था। कुछ दिनों में बीमार होने के बाद राजधानी में इलाज चल रहा था, जहाँ उपचार के दौरान निधन हो गया, घटना की जानकारी लगने के बाद परिजनों के साथ ही पुलिस विभाग के साथियों में भी शोक की लहर छा गई।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जांजगीर चाँपा निवासी विवेक कौशले ने वर्ष 2010 में सिविल पुलिस ने आरक्षक के तौर पर अपनी सेवा बस्तर से शुरू की, जहाँ ड्यूटी के दौरान बस्तर जिले के बुरगुम में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में विवेक कौशले ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था, इस मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को मार गिराने के चलते उसे आउट ऑफ टर्न देते हुए हवलदार के पद पर प्रमोशन दिया गया, उसके बाद हवलदार रहते हुए कोतवाली थाना भेजा गया, जहाँ वहां भी काम करने के दौरान नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले दरभा में एक बार फिर से नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुआ। उस एनकाउंटर में भी विवेक ने बढ़ कर हिस्सा लिया, इस एनकाउंटर में भी नक्सलियों को मार गिराने के चलते विवेक को दुबारा आउट ऑफ टर्न दिया गया, जहाँ उसे हवलदार से एएसआई के पद पर प्रमोशन दिया गया।  
विज्ञापन


प्रमोशन होने के बाद विवेक पीपी कोर्स करने के लिए राजनांदगांव गया, जहाँ अचानक से स्वास्थ्य खराब होने के कारण इलाज के लिए रायपुर भेजा गया, जहाँ जांच के लिए कुछ सैम्पल बैंगलोर भेजा गया, जहाँ उन्हें कैंसर पॉजिटिव पाया गया, बीमारी के दौरान रायपुर में कैंसर का इलाज चल रहा था, जहाँ मंगलवार की शाम को निधन हो गया। निधन के खबर का पता चलते ही घर में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं पुलिस विभाग के साथियों के द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से श्रधांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया, विवेक के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम भेज दिया गया है, जहाँ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed