फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   After voting in Chhattisgarh atmosphere will be created in Odisha BJP President Kiran Dev on four day tour

Jagdalpur: छत्तीसगढ़ में मतदान होने के बाद ओडिशा में बनाएंगे माहौल, चार दिन के दौरे पर भाजपाध्यक्ष किरण देव

Wed, 08 May 2024 07:00 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 08 May 2024 07:00 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने को लेकर उत्साहित है। तीन चरणों के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि  मतदाताओं के मन में मोदी जी बसते हैं।

विज्ञापन
After voting in Chhattisgarh atmosphere will be created in Odisha BJP President Kiran Dev on four day tour
छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ओडिशा के चार दिवसीय चुनावी दौरे के पहले दिन 8 मई को कोरापुट पहुंचे। यहां उन्होंने कोरापुट लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कलिराम मांझी के पक्ष में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा ओडिशा में विधानसभा तथा लोकसभा में अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश मोदी जी को तीसरी बार पीएम बनाने को लेकर उत्साहित है। तीन चरणों के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि  मतदाताओं के मन में मोदी जी बसते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से देश विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। 
विज्ञापन

 

ओडिशा प्रवास के दौरान उन्होंने बुधवार को बालुंकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष 11 मई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। कोरापुट के बाद वह रायगड़ा, गुनपुर,जैपुर,कोटपाड़ में बैठकें और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed