फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Accused of vehicle theft arrested within 24 hours police sent him to jail in Jagdalpur

Jagdalpur: 24 घंटे के अंदर वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 16 Apr 2025 05:27 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Apr 2025 05:27 PM IST
सार

दंतेवाड़ा जिले के बचेली में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल किया है, जिनके द्वारा दो अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिल और स्कूटी को चोरी कर लेकर फरार हो गए थे, जहाँ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Accused of vehicle theft arrested within 24 hours police sent him to jail in Jagdalpur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के बचेली में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल किया है, जिनके द्वारा दो अलग-अलग जगहों से मोटरसाइकिल और स्कूटी को चोरी कर लेकर फरार हो गए थे, जहाँ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि 14 अप्रैल को प्रार्थी आलोक बैनर्जी एवं खकेन्द्र साउथ ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 13 एवं 14 के मध्य रात्रि में चोर द्वारा प्रार्थी आलोक बैनर्जी का मोटर सायकल एवं मंदिर में रखे 4 हजार रूपए तथा प्रार्थी खकेंद्र के स्कूटी को चोरी कर ले गए है, रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया गया था,15 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिला कि पूर्व आदतन चोर सुरेन्द्र अपने साथियो के साथ अलग-अलग वाहनो में घूम रहा है, जिसकी जांच पर थाना बचेली पुलिस द्वारा टीम बनाकर दबिश आरोपियों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया।  
विज्ञापन


आरोपी सुरेन्द्र अलामी व उसका बड़ा भाई राजू अलामी व साथी राहुल ध्रुव ने रेल्वे कालोनी के सांई मंदिर में दानपेटी व हीरो होण्डा मोटर सायकल व बहादुर पारा बचेली से सुजूकी स्कूटी को चोरी करना स्वीकार किया, आरोपियो से चोरी के 24 घंटे के भीतर चोरी हुये वाहन को जब्त कर आरोपियो को जेल भेज दिया गया। आरोपी शातिर चोर है, पूर्व में भी इनके विरूद्ध चोरी व नकबजनी के मामले दर्ज हुए है, जिसमें जेल जा चुके है, आरोपीगणो को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed