फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Accused of molesting a minor arrested police took action based on complaint by family in Kondagaon

Kondagaon: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

Tue, 11 Jun 2024 02:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 11 Jun 2024 02:09 PM IST
सार

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के मस्जिद गली में रहने वाले युवक ने एक नाबालिग को खेलता देख उसे जबरन छूने की कोशिश करते हुए जबरदस्ती उसे अपनी ओर खींच रहा था।

विज्ञापन
Accused of molesting a minor arrested police took action based on complaint by family in Kondagaon
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के मस्जिद गली में रहने वाले युवक ने एक नाबालिग को खेलता देख उसे जबरन छूने की कोशिश करते हुए जबरदस्ती उसे अपनी ओर खींच रहा था। बच्ची के रोने की आवाज को सुनने के बाद आसपास के साथ ही परिजन आ पहुँचे, जहां आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि नानी के घर आये नाबालिग से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया, जहां मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


आरोपी को जब अपने खिलाफ मामला थाने मे दर्ज होने की भनक लगी तो वह भागने की फिराक में था, लेकिन अपराध दर्ज होने के चंद घंटों के अंदर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया। केशकाल पुलिस ने बताया कि 9 जून को प्रार्थीया द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि इसकी नाबालिक अपने नानी घर के सामने खेल रही थी, उसी समय दीपक कुलदीप 34 साल निवासी मस्जिद गली आया और छेडछाड़ करने लगा। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed