जगदलपुर : करोड़ों रुपए के बिल का भुगतान न करने पर आरोपी गिरफ्तार, धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने भेजा जेल
जगदलपुर शहर के गोल बाजार में दवाई दुकान संचालित करने वाले दवा विक्रेता को रायपुर के एक दवा प्रोपराइटर द्वारा दवाई का भुगतान नहीं करने पर दवा विक्रेता द्वारा कोतवाली थाना में मामला दर्ज करा दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर शहर के गोल बाजार में दवाई दुकान संचालित करने वाले दवा विक्रेता को रायपुर के एक दवा प्रोपराइटर द्वारा दवाई का भुगतान नहीं करने पर दवा विक्रेता द्वारा कोतवाली थाना में मामला दर्ज करा दिया। जहां पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले के बारे में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि प्रार्थी मयंक बजाज ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी गोलबाजार में दवाईयों का थोक व्यापार करता है, शरद पाण्डे प्रोपराईटर स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी रायपुर द्वारा समय-समय पर दवाई की खरीदी की जाती रही है, जिसके बाद वर्ष 2019 से शरद पाण्डे द्वारा बड़ी मात्रा में दवाईयों की खरीदी किया गया और शरद पाण्डे ने प्रार्थी को एकाएक उधार की रकम देना रोक दिया।
जिसके बाद पांच वर्ष तक पैसों का भुगतान नहीं किया प्रार्थी के रिपोर्ट पर बस्तर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धोखाधडी 420 भादवि का अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। थाना प्रभारी कोतवाली लीलाधर राठौर के द्वारा टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान आरोपी शरद पाण्डे प्रोपराईटर स्वास्तिक मेडिकल एजेंसी रायपुर को पकड़ा गया है। जिससे पूछताछ करने बताये प्रार्थी मयंक बजाज प्रोपराईटर धनराज एजेंसी गोल बाजार से बड़ी मात्रा में दवाईयों की खरीदी कर, दवाईयो का भुगतान राशि नहीं देना स्वीकार किय