{"_id":"6879cf75cfce8138ad07250a","slug":"a-young-man-sleeping-at-home-was-bitten-by-a-krait-snake-2025-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जहरीले करैत का आतंक: जिसको सोते हुए सांप ने डसा फिर उसी ने कर दिए उसके दो टुकड़े, ये देख सन्न रह गया परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीले करैत का आतंक: जिसको सोते हुए सांप ने डसा फिर उसी ने कर दिए उसके दो टुकड़े, ये देख सन्न रह गया परिवार
Fri, 18 Jul 2025 10:07 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:07 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में एक जहरीले करैत सांप ने युवक को डस लिया। ग्रामीण ने सांप के दो टुकड़े कर दिए और सोने चला गया। इसके बाद परिवार ने डायल 112 की टीम ने पीड़ित को अस्पताल तक पहुंचाया।
विज्ञापन
घर में सो रहे युवक को करैत सांप ने डसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
परपा थाना से लगे देउरगांव में एक ग्रामीण को सोने के दौरान एक करैत सांप ने पैर में डस लिया। घटना के बाद ग्रामीण ने गुस्से में आकर सांप के दो टुकड़े कर दिए। जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। जहां उसे बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित लक्खू बघेल के परिजनों ने बताया कि रोजाना की तरह परिवार के लोग सभी खेत मे काम करने के लिए चले गए, जहां लक्खू घर में अकेला सोया हुआ था। सोने के दौरान अचानक एक करैत सांप ने लक्खू के पैर में डस लिया।
विज्ञापन
सांप को देख ग्रामीण ने अपने पास रखे लकड़ी से सांप को मारकर दो टुकड़े कर घर में ही सो गया। जब परिजन खेत से लौटे तो देखा कि लक्खू जमीन में सोया हुआ था, परिजनों के पूछने पर उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
साथ ही मारे गए सांप को भी दिखाया, जहां परिजनों ने बिना देर किए डायल 112 को सूचना दिया, जहां आरक्षक कैलाश ठाकुर व चालक चेतन ठाकुर मौके पर पहुंच घायल ग्रामीण को उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया।