{"_id":"664eece0b8610eb0da08e6c3","slug":"a-young-man-died-in-a-collision-between-two-bikes-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: दो बाइकों में भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: दो बाइकों में भिड़ंत में एक युवक की हुई मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
Thu, 23 May 2024 01:00 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 23 May 2024 01:00 PM IST
सार
भोपालपट्टनम के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो बाइक आपस में टकरा गई थीं, हादस में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपालपट्टनम के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो बाइक आपस में टकरा गई थीं, हादस में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि भोपालपट्टनम निवासी नरेंद्र कुमार (36) 22 मई की शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर उल्लूर जा रहा था कि अचानक से गोरला और भट्टीगुडा के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अन्य बाइक से उसकी टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें 108 के माध्यम से भोपालपट्टनम के अस्पताल ले जाया गया, जहा से नरेंद्र की खराब हालत को देखते हुए उसे मेकाज रेफर किया गया। 23 मई की सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन