फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   A speeding vehicle collided with a motorcycle, killing two people in the road accident

Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 11 Dec 2025 09:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 11 Dec 2025 09:18 AM IST
विज्ञापन
A speeding vehicle collided with a motorcycle, killing two people in the road accident
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
जगदलपुर शहर के धरमपुरा में बीती रात एक तेज रफ्तार वाहन चालक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, इस हादसे में दोनों युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस भी आ पहुंची। दोनों को शवों के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन

 
बता दे कि धरमपुरा स्थित सब्जी मार्केट के पास बीती रात को पल्लीगाव निवासी राजेश बघेल पिता महेश बघेल 21 वर्ष व प्रिंस बघेल पिता रामधर 18 वर्ष निवासी पल्लीगाव जो जगदलपुर की ओर आ रहे थे, उनकी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों युवक दूर जा गिरे। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed