{"_id":"693bf6b8ca6b35c418090a7e","slug":"a-speeding-unidentified-vehicle-hit-a-bike-killing-a-young-woman-and-injuring-her-uncle-in-jagdalpur-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी ठोकर, युवती की मौत, चाचा की हालत घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी ठोकर, युवती की मौत, चाचा की हालत घायल
Fri, 12 Dec 2025 04:58 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 12 Dec 2025 04:58 PM IST
सार
जगदलपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायकोट के पास बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, इस घटना में बाइक सवार चाचा जहां गंभीर रूप से घायल हो गया, वही युवती ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मेकाज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर, राष्ट्रीय राजमार्ग 30 रायकोट के पास बीती रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी, इस घटना में बाइक सवार चाचा जहां गंभीर रूप से घायल हो गया, वही युवती ने दम तोड़ दिया, घटना के बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि तोकापाल ब्लाक तुमपानी सालेपाल मे पदस्थ शिक्षक साधुराम सोढ़ी 45 वर्ष अपनी भतीजी सरस्वती नाग 30 वर्ष को लेकर किसी काम से गीदम गया हुआ था, जहाँ से वापस आने के दौरान रात करीब 10 बजे के लगभग रायकोट के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दी।
विज्ञापन
इस घटना में बाइक सवार दोनों घायल हो गए, जहाँ सरस्वती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि साधुराम गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है, वही शव को पीएम के लिए मेकाज में रखा गया है।
विज्ञापन