{"_id":"68745090ea469ec23207ef27","slug":"a-bus-full-of-passengers-collided-with-a-parked-truck-driver-and-conductor-seriously-injured-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार का कहर, खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur Accident: तेज रफ्तार का कहर, खड़े ट्रक से टकराई यात्रियों से भरी बस, चालक-परिचालक गंभीर रूप से घायल
Mon, 14 Jul 2025 06:04 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 14 Jul 2025 06:04 AM IST
सार
बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक यात्री बस और खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का चालक बुरी तरह से वाहन में ही फंस गया।
विज्ञापन
Jagdalpur Accident
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बस्तर जिले के बस्तर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक यात्री बस और खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे के वक्त बस का चालक बुरी तरह से वाहन में ही फंस गया। कई यात्री घायल हुए। हादसे की सूचना मिलते ही बस्तर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का अस्पताल ले जाया गया। ताजा अपडेट है कि बस्तर थाना प्रभारी सुरेश जांगड़े ने बताया कि इस सड़क हादसे में बस चालक सतेंद्र सिंह 35 वर्ष निवासी दुर्ग व हेल्पर पुष्पा 20 वर्ष निवासी बीजापुर की मौत हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रायपुर से मनीष ट्रेवल्स की बस करीब 30 से अधिक यात्रियों को लेकर रात करीब 10 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए निकली। सोमवार की सुबह करीब चार बजे जैसे ही बस बस्तर जिले में पहुंची कि सड़क किनारे स्थित माजीसा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। घटना के दौरान बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। अचानक से हुए इस हादसे में बस में सो रहे यात्रियों को भी बड़ा झटका लगा। वही ऐसा माना जा रहा है कि चालक को शायद नींद झपकी आने के कारण हादसा हुआ हो।
विज्ञापन
घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही बचाव टीम घायलों को निकालने में जुट गई। वहीं, बस चालक बुरी तरह से बस में फंसे होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने बस चालक को निकालने के लिए कटर मशीन का भी उपयोग किया। कटर मशीन से बस के पार्ट को काटकर चालक को बाहर निकाला गया है। फिलहाल घायलों की स्थिति ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन