{"_id":"66dda74b0886288cf504b041","slug":"24th-state-level-school-sports-competition-inaugurated-mp-mahesh-kashyap-and-mla-kiran-dev-were-present-in-jag-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur: 24वीं राज्य स्तरीय शाला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण देव रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur: 24वीं राज्य स्तरीय शाला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ, सांसद महेश कश्यप और विधायक किरण देव रहे मौजूद
Sun, 08 Sep 2024 07:02 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: Digvijay Singh
Updated Sun, 08 Sep 2024 07:02 PM IST
सार
जगदलपुर में 24वीं राज्य स्तरीय शाला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव की आतिथ्य में किया गया।
विज्ञापन
विधायक किरण देव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जगदलपुर में 24वीं राज्य स्तरीय शाला खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में सांसद महेश कश्यप, विधायक किरण देव की आतिथ्य में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा जीवन में खेल का विशेष महत्व है पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक-मानसिक विकास के लिए खेलकूद भी जरूरी है। उन्होंने जगदलपुर में राज्य स्तरीय खेलकूद का आयोजन के लिए शासन का आभार करते हुए प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विधायक किरण देव ने कहा कि सभी बच्चे खेल भावनाओं के साथ खेल का आनंद लें। हार जीत खेल का हिस्सा है, हारने वाले निराश न हो अगली बार जब भी मौका लगे अपना बेहतर प्रदर्शन करें और खिलाड़ी खेल भावनाओं का परिचय दें, सभी बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करें।
विज्ञापन