{"_id":"64b4ec023b3e1afeb004c71d","slug":"15-year-old-girl-died-due-to-drowning-in-dabra-in-jagdalpur-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jagdalpur News: डबरा में डूबने से लड़की की मौत, नहाने के दौरान पड़ा मिर्गी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jagdalpur News: डबरा में डूबने से लड़की की मौत, नहाने के दौरान पड़ा मिर्गी का दौरा
Mon, 17 Jul 2023 12:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Mon, 17 Jul 2023 12:52 PM IST
सार
जगदलपुर में रविवार शाम 15 साल की लड़की की डबरा में डूबने से मौत हो गई। लड़की नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने निकले।
विज्ञापन
डूबने से लड़की की मौत।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में रविवार शाम 15 साल की लड़की की डबरा में डूबने से मौत हो गई। लड़की नहाने के लिए गई थी। इसी दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया। जब काफी देर बाद भी घर नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने निकले। इसके बाद हादसे का पता चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बुरुंगपाल निवासी शंकर की इकलौती बेटी कुमारी गीता रविवार शाम को घर से 100 मीटर दूर डबरा में नहाने के लिए गई थी। वहां से घंटों बाद भी गीता नहीं लौटी तो पिता उसकी तलाश करने के लिए निकले। जहां उसका कपड़ा दिखाई दिया। इसके बाद डबरा में उसे तलाश किया तो गीता डूबी हुई मिल गई।
विज्ञापन
परिजन उसे निकालकर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि मना करने के बाद भी गीता डबरा में नहाने के लिए गई थी। पुलिस ने सोमवार को शव परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन