{"_id":"63d0f4d1306d86152734dbd5","slug":"12-year-old-boy-died-after-falling-from-sixth-floor-in-jagdalpur-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कॉलोनी की छठवीं मंजिल से गिरकर 12 साल के बच्चे की मौत, पतंग उड़ाने के लिए चढ़ा था 6वीं का छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कॉलोनी की छठवीं मंजिल से गिरकर 12 साल के बच्चे की मौत, पतंग उड़ाने के लिए चढ़ा था 6वीं का छात्र
Wed, 25 Jan 2023 02:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 Jan 2023 02:52 PM IST
सार
बच्चे ने मंगलवार दोपहर अपनी मां से कहा कि वह पतंग उड़ाने के लिए छत पर जा रहा है। इसके बाद अचानक से जतिन छत से नीचे जा गिरा। आसपास के लोगों ने देखा तो जतिन को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में कॉलोनी की छठवीं मंजिल से गिरकर 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा पतंग उड़ाने के लिए छत पर चढ़ा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया। आसपास के लोग परिजनों के साथ उसे लेकर महारानी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसा कोतवाली क्षेत्र में हुआ है।
विज्ञापन
शहर की लालबाग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी जतिन सराफ (12) स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल में कक्षा छठवीं का छात्र था। उसने मंगलवार दोपहर अपनी मां से कहा कि वह पतंग उड़ाने के लिए छत पर जा रहा है। इसके बाद अचानक से जतिन छत से नीचे जा गिरा। आसपास के लोगों ने देखा तो जतिन को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
वहां डॉक्टरों ने बताया कि चोट लगने के कारण ज्यादा खून बह गया है। उसके लिए ब्लड की जरूरत थी। इसे लेकर सामाजिक संगठनों की मदद से रक्त का इंतजाम किया गया, लेकिन उसे चढ़ाने से पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि परिजनों को आशंका है कि पतंग उड़ाने के दौरान बच्चे का बैलेंस बिगड़ गया होगा। इसके चलते वह नीचे आ गिरा।
विज्ञापन