फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   12 including lover and bride scorched due to acid attack by groom's girlfriend in jagdalpur

दूल्हे की गर्लफ्रेंड ने किया एसिड अटैक: प्रेमी और दुल्हन सहित 12 हुए जख्मी, दूसरी लड़की से शादी करने पर भड़की

Sun, 23 Apr 2023 06:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Apr 2023 06:02 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। युवती ने बताया कि उसका सात साल तक अफेयर चलता रहा, लेकिन डमरू बिना बताए किसी और लड़की से शादी कर रहा था। यह बात उसे नागवार गुजरी। वह अन्य लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती थी, पर हवा तेज होने से कैमिकल दूसरों पर भी गिर गया। 

विज्ञापन
12 including lover and bride scorched due to acid attack by groom's girlfriend in jagdalpur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवती। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बुधवार रात एक शादी समारोह में हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस ने दूल्हे की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। वह कृषि कार्य के लिए रखे कैमिकल को बोतल में भरकर लाई थी। आरोपी युवती ने शादी कार्यक्रम के दौरान लाइट जाने पर उसे दूल्हा-दुल्हन पर डाल दिया। इस दौरान तेज हवा के चलते कैमिकल अन्य लोगों पर भी गिर गया। इससे दो बच्चों सहित 12 लोग घायल हो गए थे। पूछताछ में पता चला है कि लड़के के बिना बताए शादी करने से युवती नाराज थी। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक: शादी समारोह में लाइट जाने पर वारदात, पास खड़े दो बच्चों सहित 12 घायल
विज्ञापन

12 including lover and bride scorched due to acid attack by groom's girlfriend in jagdalpur
एसिड अटैक में घायल लोगों का मेकाज में उपचार किया जा रहा है। - फोटो : संवाद

शादी कार्यक्रम के दौरान हुआ था हमला
जानकारी के मुताबिक, बस्तर ब्लॉक के ग्राम छोटे आमाबाल में सुधापाल निवासी डमरु बघेल (23) और सुनीता कश्यप (19) की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान अचानक से कार्यक्रम में लाइट चली गई। इसी बीच किसी ने दूल्हा-दुल्हन पर एसिड फेंक दिया। इसके चलते उनके पास खड़े अन्य लोग भी चपेट में आ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। लाइट आई तो वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और उनके आते ही आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। 

12 including lover and bride scorched due to acid attack by groom's girlfriend in jagdalpur
चपेट मेें आए बच्चे का इलाज करते - फोटो : संवाद

सात साल से चल रहा था दूल्हे का अफेयर
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम का गठन किया गया। इस बीच पुलिस को घटना स्थल के पास से एक कंटेनर भी बरामद हो गया। आशंका जताई गई कि इसी में ज्वलनशील पदार्थ भरकर लाया गया होगा। इस बीच पुलिस ने पूछताछ शुरू की। इसमें पता चला कि दूल्हे डमरू बघेल की एक पूर्व प्रेमिका भी है। करीब सात साल तक दोनों का अफेयर चलता रहा। इसके बाद डमरू ने उसे बिना बताए सुनीता कश्यप से शादी कर ली। इसके बाद पुलिस ने डमरू की पूर्व प्रेमिका की तलाश शुरू की। 

यह भी पढ़ें...दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक: पुलिस को मिला कंटेनर, पर हमलावर का सुराग नहीं; परिजन बोले-किसी से दुश्मनी नहीं

विज्ञापन

12 including lover and bride scorched due to acid attack by groom's girlfriend in jagdalpur
पुलिस थाना भानपुरी, जगदलपुर। - फोटो : संवाद

मिर्च की बाड़ी से लाई थी कैमिकल
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल ने बताया कि, पुलिस टीम ने डमरू की पूर्व प्रेमिका को ढूंढ निकाला। उसने पूछताछ में कैमिकल फेंकने की बात स्वीकार कर ली है। आरोपी युवती ने पुलिस को बताया कि, वह गांव के पास ही एक मिर्च की बाड़ी में काम करती है। वहां कृषि कार्य के लिए रखे कैमिकल जो ज्वलनशील है, उसे एक बोतल में भर कर शादी के मंडप में पहुंची थी। इस दौरान तेज हवा चलने के कारण लाइट भी चली गई। मौका देखकर आरोपी युवती ने दूल्हा-दुल्हन पर कैमिकल डाल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed