फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   IT and Municipal Corporation team reached the house of history sheeter Virendra-Rohit Tomar in Raipur

Raipur: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र-रोहित तोमर के घर पहुंची आईटी और नगर निगम की टीम, बेनामी संपत्तियों की जांच तेज

Sun, 08 Jun 2025 04:20 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 08 Jun 2025 04:20 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सूदखोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के घर पर आयकर विभाग और नगर निगम के अफसर पहुंचे। तोमर ब्रदर्स के परिजनों से मकान और टैक्स संबंधित दस्तावेजों की मांग की।

विज्ञापन
IT and Municipal Corporation team reached the house of history sheeter Virendra-Rohit Tomar in Raipur
हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में सूदखोरी करने वाले हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के घर पर आयकर विभाग और नगर निगम के अफसर पहुंचे। तोमर ब्रदर्स के परिजनों से मकान और टैक्स संबंधित दस्तावेजों की मांग की। सूदखोरी का जाल बिछाकर कर्जदारों से करोड़ों रुपए वसूलने वाले दोनों भाई पिछले सात दिन से फरार हैं।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, रेड के दौरान रायपुर निगम के अफसर भी मौजूद थे। निगम के अधिकारियों ने भी आरोपियों के घर पर संपत्ति संबंधित दस्तावेजों की जांच की। इसके कुछ देर बाद चले गए। जोन 8 के कमिश्नर हितेंद्र यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वीरेंद्र तोमर के घर हमारी टीम गई थी। उनके परिजनों से मकान से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। दस्तावेजों की जांच की जाएगी कि उनके पास कितनी अनुमति है और उनके मकान निर्माण की लागत कितनी है। कमिश्नर ने बताया कि दस्तावेजों का आकलन करने के बाद विस्तार से जानकारी दी जाएगी। अभी सभी सवालों को लेकर जांच की जा रही है। वहीं रेड के बाद IT अफसर भी आरोपियों के घर दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े कुछ सबूत लेकर निकल गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी वीरेंद्र और रोहित के पास कुल कितनी संपत्ति है? कितनी संपत्तियों का टैक्स दे रहे हैं? कितनी प्रॉपर्टी बेनामी है? इन सभी सवालों के जवाब तलाशने अफसर पहुंचे थे। जांच अधिकारियों को आशंका है कि आवाजी कारतूस का इस्तेमाल हिस्ट्रीशीटर दोनों भाई कर्जदारों को डराने के लिए इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर के घर से पुलिस ने 37 लाख से ज्यादा नकद, 734 ग्राम सोने के जेवरात, 125 ग्राम चांदी, 4 गाड़ियां, आई-पेड, लैपटॉप, चेक एटीएम कार्ड, डी.व्ही.आर., ई-स्टाम्प जब्त किया था। इसके अलावा पैसों के लेन-देन के हिसाब का रजिस्टर, जमीनों के दस्तावेज, नोट गिनने का मशीन, 5 तलवार, 1 रिवाल्वर, 1 पिस्टल, जिंदा राउंड और आवाजी कारतूस भी बरामद किए गए थे। इस पूरे मामले में पुलिस दोनों भाइयों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed