{"_id":"60e01c67f173415ce478169c","slug":"intermediate-exchange-of-fire-underway-between-security-forces-and-naxals-in-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने खदान में अचानक किया हमला, वाहनों को लगाई आग, दो कर्मचारी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने खदान में अचानक किया हमला, वाहनों को लगाई आग, दो कर्मचारी लापता
Sat, 03 Jul 2021 01:44 PM IST
Tanuja Yadav
एएनआई, नारायणपुर
एएनआई, नारायणपुर
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 03 Jul 2021 01:44 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों ने अमदाई खदान के पास सुरक्षबलों पर फायरिंग कर दी। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। वहीं इस हमले में चार वाहनों को आगे के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर के अमदाई खदान में नक्सलियों और सुरक्षबलों के बीच गोलीबारी हुई। शनिवार को नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया और सुबह करीब 10 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर हमला कर दिया। नारायणपुर के एसपी मोहित गर्ग ने जानकारी दी कि नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच हुई मुठभेड़ में चार सड़क का निर्माण करने वाले वाहनों को आग के हवाले कर दिया और दो गैर सैन्य ऑपरेटरों के इलाके से लापता होने की खबर है।
विज्ञापन
Chhattisgarh | Intermediate exchange of fire underway between security forces & Naxals in Amdai Ghati, Narayanpur; four road construction vehicles torched and two civilian operators are reportedly missing: Narayanpur SP Mohit Garg
— ANI (@ANI) July 3, 2021
विज्ञापन
12 कर्मचारियों को बनाया बंधक
ऐसा बताया जा रहा है कि इस हमले में कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और 12 कर्मचारियों को बंधक बना लिया गया। इनमें से 10 कर्मचारियों को कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। जबकि दो अन्य कर्मचारी अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
इलाके में रुक-रुक कर हुई फायरिंग
खदान के सुरक्षाबल के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई। ऐसी जानकारी है कि इस इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। बस्तर आईजी सुंदरराज ने भी इस खबर की पुष्टि की है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सलियों ने छोटा डोंगर पुलिस थाने पर भी दूर से फायरिंग की।
वाहनों को किया आग के हवाले
बता दें कि अमदाई खदान छोटा डोंगर थाना क्षेत्र में ही आती है। यहां आज सुबह रोजाना की तरह ही काम हो रहा था कि अचानक से नक्सलियों ने हमला कर दिया और वाहनों में आगजनी शुरू कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, माड़ और पूर्वी डिवीजन के नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया था।