फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Inter-state cocaine smuggler arrested under 'Operation Nischay' in Raipur, goods worth Rs 8.38 lakh seized

Raipur: रायपुर में 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत अंतर्राज्यीय कोकीन तस्कर गिरफ्तार, 8.38 लाख रुपये का समान जब्त

Sat, 20 Dec 2025 05:46 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 20 Dec 2025 05:46 PM IST
सार

पुलिस ने एक्सप्रेस वे रोड चूनाभट्ठी स्थित पुराने शराब दुकान के पास से एक युवक को दबिश देकर गिरफ्तार किया, जिसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन बरामद हुआ।

विज्ञापन
Inter-state cocaine smuggler arrested under 'Operation Nischay' in Raipur, goods worth Rs 8.38 lakh seized
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान 'ऑपरेशन निश्चय' के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक्सप्रेस वे रोड चूनाभट्ठी स्थित पुराने शराब दुकान के पास से एक युवक को दबिश देकर गिरफ्तार किया, जिसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ कोकीन बरामद हुआ।
विज्ञापन


18 दिसंबर 2025 को मिली सूचना के आधार पर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हर्ष नरेश पांडे, निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र बताया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उसके पास से 16.56 ग्राम कोकीन बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 8 लाख 28 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब 8 लाख 38 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ थाना गंज में अपराध क्रमांक 334/25 दर्ज करते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 के तहत प्रकरण कायम किया गया है। पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है, ताकि तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

गिरफ्तार आरोपी
  • हर्ष नरेश पांडे, उम्र 22 वर्ष, निवासी सिविल लाइन, माता मंदिर के पास, थाना सिटी कोतवाली, जिला गोंदिया, महाराष्ट्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed